{"_id":"660f1428a8bac93408036dc4","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-lucknow-news-c-13-lko1012-674508-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Fri, 05 Apr 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। पहली संतान होने की खुशी में मिठाई लेकर बाइक से ससुराल जा रहे किसान सर्वेश (30) को बुधवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
महिंगवा के अतरौरा निवासी सर्वेश की पत्नी सरोजनी ने राम सागर मिश्र हाॅस्पिटल में बुधवार शाम करीब चार बजे बेटे को जन्म दिया। पहली संतान की खुशी में सर्वेश ने अस्पताल में मिठाई बांटी। रात करीब नौ बजे सर्वेश मिठाई लेकर ससुराल बाबापुरवा के लिए निकले। सीतापुर हाईवे पर आहूजा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल ट्रक चालक ने दम तोड़ा
गोसाईंगंज। हादसे में घायल हरियाणा के ट्रक चालक ने बुधवार रात इलाज के दौरान ट्राॅमा सेंटर में दम तोड़ दिया। हरियाणा के यमुना नगर सदर निवासी मेजर सिंह (36) ट्रक पर प्लाई लादकर वाराणसी जा रहे थे। बीते रविवार की सुबह गोसाईंगंज के गंगागंज में सुलतानपुर रोड के किनारे ट्रक खड़ा कर सो गए। इस दौरान उल्टी दिशा से आ रहे दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दी थी। (संवाद)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
लखनऊ। डालीगंज पुल के पास बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कांशीराम कॉलोनी निवासी राहुल निषाद (22) की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई राकेश के अनुसार, राहुल उसके साथ डालीगंज पुल के पास छोले कुलचे का ठेला लगाता था। कुछ समय से राहुल डालीगंज रेलवे स्टेशन के पास किराए के मकान में रहने लगे थे। बुधवार दोपहर राहुल समान लेकर दुकान जा रहे थे। डालीगंज पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घटना की सूचना दी थी। (संवाद)
कंटेनर की चपेट में आने से युवक की थमीं सांसें
लखनऊ। इटौंजा के अर्जुनपुर चौराहे के पास बुधवार को कंटेनर की टक्कर से मनीष तिवारी (35) की जान चली गई। मनीष मूलरूप से सीतापुर के कमलापुर कानमऊ के रहने वाले थे और पत्नी अंजू के साथ जानकीपुरम में किराये पर रहकर प्राइवेट गाड़ी चलाते थे। उनके भाई अरविंद के मुताबिक, बुधवार को मनीष बाइक से सीतापुर जा रहे थे। इटौंजा के अर्जुनपुर चौराहे के पास हादसे का शिकार हो गए। (संवाद)