{"_id":"695431a52f2b36deea0e1c6b","slug":"bike-rider-falls-after-being-hit-by-ambulance-crushed-by-pole-lucknow-news-c-13-lko1096-1538392-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एंबुलेंस की टक्कर से गिरा बाइक सवार, डाले ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एंबुलेंस की टक्कर से गिरा बाइक सवार, डाले ने रौंदा
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग थानाक्षेत्र में सोमवार रात एंबुलेंस की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार को तेज गति से आ रहे डाले ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डाला चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
नाका विजयनगर निवासी आशीर्वाद सिंह राणा उर्फ आशु (27) आशियाना के बांग्ला बाजार में मोबाइल शॉप में नौकरी करते थे। बड़े भाई संजीव ने बताया कि आशीर्वाद सोमवार रात 9:30 ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में आलमबाग के सप्लाई डिपो ऑफिस के पास सामने से उल्टी दिशा से आ रही एंबुलेंस की टक्कर से वह उछलकर सड़क पर गिर गया। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डाले ने उसे कुचल दिया। आशीर्वाद का सिर फट गया और दाहिना पैर कट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डाला चालक को पकड़कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने आशीर्वाद को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए एंबुलेंस चालक को बाद में छोड़ दिया।
दो महीने में होनी थी दूसरी शादी
संजीव ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक के बाद आशीर्वाद की दो महीने में दूसरी शादी होनी थी। उसके परिवार में पिता फूल सिंह, मां शशि भी हैं। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि आशीर्वाद की मां की लिखित शिकायत पर डाला चालक बाराबंकी के अरुण कुमार को हिरासत में लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।