फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bike rider eve teasers tried to kidnap BBA student in lucknow

बाइक सवार शोहदों ने छात्रा को सरेराह रोका और की अश्लील हरकतें, विरोध पर अगवा करने की कोशिश

Fri, 13 Dec 2019 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
bike rider eve teasers tried to kidnap BBA student in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में विभूतिखंड में मधुरिमा रेस्टोरेंट के सामने स्थित ओवरब्रिज पर बाइक सवार चार शोहदों ने मंगलवार शाम बीबीए छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। छात्रा ट्यूशन पढ़ाकर गाजीपुर स्थित हॉस्टल लौट रही थी तभी दो बाइक से आए शोहदों ने सरेराह उसे रोक लिया और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

विज्ञापन


विरोध पर शोहदे ऑटो रोककर उसे जबरन बैठाने लगे। किसी तरह छात्रा शोहदों से बचकर मौके से निकल भागी और रिश्तेदारों को जानकारी दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी का कहना है कि छात्रा ने बाइक के नंबर बताए हैं, जिसके आधार पर शोहदों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


छात्रा मूलरूप से बस्ती की है और यहां हॉस्टल में रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह मधुरिमा रेस्टोरेंट के पास ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसके पीछे लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोहदों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

bike rider eve teasers tried to kidnap BBA student in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छात्रा का कहना है कि शोहदों ने उससे अश्लील हरकतें कीं। विरोध पर उन्होंने पीछे से आ रहा एक ऑटो रोककर उसमें जबरन बैठाने की कोशिश की। छात्रा के मुताबिक, उसे ऑटो में बैठाने के लिए चारों कई मिनट तक खींचतान करते रहे। किसी तरह वह शोर मचाते हुए उनके चंगुल से बचकर निकल भागी।

चीख पुकार सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और शोहदे भाग निकले। छात्रा का कहना है कि उसने एक बाइक का नंबर देख लिया जबकि दूसरी बाइक का आधा नंबर ही पढ़ सकी। दहशतजदा छात्रा वहां से सीधे हॉस्टल पहुंची और शहर में रहने वाले रिश्तेदारों को जानकारी दी। रिश्तेदारों के सहयोग से ही उसने शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा का कहना है कि शोहदों की दहशत के चलते वह घर से बाहर निकलने में घबरा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed