फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider dies in vehicle collision, friend injured

Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त जख्मी

Wed, 05 Mar 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 05 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision, friend injured
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त जख्मी
लखनऊ। बीकेटी में सोमवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार इटौंजा के डेरवा निवासी धर्मेंद्र (26) की मौत हो गई। उनका दोस्त अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता रमेश ने बताया कि बेटा धर्मेंद्र किसान था। मड़ियांव में शादी समारोह में शामिल होकर रात 11.30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। बाइक धर्मेंद्र चला रहे थे। फौजी ढाबे के पास हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाकर घरवालों को जानकारी दी। इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। मृतक के मामा रामदास ने बताया कि भांजा हेलमेट नहीं लगाए था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा और विवाहित था। बेटे की मौत की खबर से मां जदुराई का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


हादसे में घायल युवती की मौत
लखनऊ। दुबग्गा चौराहे पर 25 फरवरी को हुए हादसे में घायल प्रशिक्षु लैब सहायक मुस्कान फातिमा (22) की सोमवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई। दुबग्गा के बेगरिया निवासी इमरान ने बताया कि बहन मुस्कान निजी लैब में खून के नमूने लेने का काम करती थी। 25 फरवरी को ड्यूटी से लौटते वक्त कार ने टक्कर मार दी थी। परिवार में पिता समशुल, मां कौसर जहां और दो भाई बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed