{"_id":"683625b39140e9726b0e4161","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-roadways-bus-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1224063-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Wed, 28 May 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में मंगलवार दोपहर को तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता मो. अमन (22) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर भाग निकला। अहिमामऊ निवासी नदीम के मुताबिक भाई अमन दोपहर एक बजे बिना हेलमेट अहिमामऊ स्थित पेट्रोल पंप के पास लगे आरओ से पानी लेकर लौट रहा था। तभी हादसा हो गया। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक फुटेज खंगाली जा रही हैं। (संवाद)
वाहन की टक्कर से वृद्ध की जान गई
मलिहाबाद के महमूद नगर में सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से सरोजनीनगर के भक्ति खेड़ा निवासी गोपी (67) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गोपी सोमवार सुबह बेटी काजल की ससुराल मलिहाबाद गए थे। देर शाम लौटते वक्त पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। गोपी मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी सुनीता और चार बच्चे हैं।
हादसे में घायल युवक की सांसें थमीं
हादसे में घायल मोहनलालगंज के वरियर खेड़ा निवासी राम विनोद (45) ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। उनके भाई अनिरुद्ध ने बताया कि राम विनोद की भौदरी मोड़ पर पंक्चर की दुकान थी। 18 मई को राम दुकान के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बाइक भाई से टकरा गई थी। घरवालों ने उन्हें ट्राॅमा में भर्ती कराया था। परिवार में पत्नी सुषमा और दो बेटे हैं।