फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider collided with divider after being hit by car, dies

Lucknow News: कार की टक्कर से डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, मौत

Sat, 12 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 12 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collided with divider after being hit by car, dies
कार की टक्कर से डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, मौत
लखनऊ। दुबग्गा में बृहस्पतिवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार पारा के हंसखेड़ा निवासी सुधांशु पाल (21) डिवाइडर से टकरा गए। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट आने और अधिक रक्तस्राव होने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह बीए के छात्र थे। इसके अलावा गोसाईंगंज में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार बाराबंकी निवासी कमल (20) की सांसें थम गईं। ट्रैक्टर चालक व एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सुधांशु बृहस्पतिवार शाम को आईआईएम रोड चौराहे पर रह रहे भाई प्रियांशु से मिलने बाइक से जा रहे थे। जॉगर्स पार्क के पास वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस उन्हें ट्राॅमा लेकर पहुंची, वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को खबर दी। परिवार में मां मनोरमा हैं। पिता रामसेवक पाल कैटरिंग का काम करते हैं। सुधांशु तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन


गोसाईंगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
बाराबंकी निवासी कमल मजदूरी करते थे। उनके भाई धुन्नू ने बताया कि कमल पानी का टैंकर लेकर चालक लवकुश और साथी बरसाती के साथ उन्नाव जा रहे थे। गोसाईंगंज के अकबरपुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कमल ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लवकुश व बरसती मामूली रूप से घायल हुए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, वहां कमल की मौत हो गई। दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक के परिवार में पिता भुलई व मां सुरसता देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed