फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike parked on the middle of the road and cut the cake with a sword

यूपी: बीच सड़क पर बाइक खड़ा करके तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस

Fri, 04 Aug 2023 05:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2023 05:36 PM IST
सार

यह वीडियो जिले के मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस युवकों की पहचान के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Bike parked on the middle of the road and cut the cake with a sword
तलवार से काटा केक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गौरीगंज क्षेत्र में बीच सड़क पर बाइक कतार में खड़ी करके तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो जिले के मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस युवकों की पहचान के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


प्रशासन की सख्ती और कार्यवाही के बावजूद युवकों में तलवार से केक काटकर जश्न मनाने का सिलसिला कम नही हो रहा है। युवक नियमों को ताक पर रखकर जश्न मनाते हैं। वही जश्न उनके लिए गले की फांस बन जाता है। ऐसा ही कुछ मामला अमेठी से सामने आया है। जहां बर्थ डे में केक काटने के दौरान युवक ऐसी भावनाओं में बह गए कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर तलवार से केक काट डाला और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब यही वीडियो उनके लिए गले की फांस बन गया है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है, फिलहाल वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में जहां बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ युवक बीच सड़क पर सड़क जाम कर तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक जश्न मना रहे हैं और उन्हें प्रसाशन का कोई खौफ नहीं है। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। युवकों के पहचान की कोशिश चल रही है। जल्द ही पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed