{"_id":"661ee52d2f13d2a2990c6427","slug":"bike-collides-with-vanrose-woman-dies-shravasti-news-c-104-1-slko1050-104460-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत
Wed, 17 Apr 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बहराइच के पयागपुर के निकट तेज रफ्तार बाइक मंगलवार को वनरोज से टकरा गई। घटना में दंपती व नंदोई घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पयागपुर ले जाया गया। जहां से महिला को बहराइच रेफर किया गया था। बहराइच ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरगदहा निवासी प्रियंका मिश्रा (25) के पति इंद्रसेन मिश्रा को मानसिक बीमारी है। उसे गोंडा जिले के करनैलगंज स्थित भिथौरा बाबा स्थान पर दिखाने के लिए मंगलवार सुबह प्रियंका अपने नंदोई मल्हीपुर के ही लक्ष्मनपुर कोठी निवासी राजेश उर्फ मिंटू पुत्र बाबूराम मिश्र के साथ बाइक से जा रही थी। जैसे ही बाइक गोंडा बहराइच मार्ग स्थित पयागपुर के पास पहुंची तभी अचानक सामने आए वनरोज से टकराकर पलट गई। घटना में तीनों घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी पयागपुर ले जाया गया। वहां प्रियंका की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जबकि नंदोई व पति को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। अधिक रक्तस्राव के कारण बहराइच ले जाते समय रास्ते में प्रियंका की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव अपने साथ बरगदहा ले आए। वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक की दो बेटियों व एक बेटे सहित परिवार के लोगों को रो-रो कर हाल बेहाल है।