फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike collides with SUV, couple dies

Lucknow News: एसयूवी से टकराई बाइक, दंपती की गई जान

Tue, 03 Mar 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with SUV, couple dies
संध्या व देवेंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन




लखनऊ। इंदिरा नहर के पास किसान पथ की सर्विस लेन पर सोमवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी बाइक सवार दंपती से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। बाइक सवार दंपती उल्टी दिशा से जा रहे थे। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

बाराबंकी के फरीस्तीपुर गदिया निवासी देवेंद्र कुमार परिवार के साथ चिनहट के माती गांव में रहते थे। चचेरे भाई संजीव कुमार के मुताबिक सोमवार शाम को देवेंद्र पत्नी सीमा के साथ होली की खरीदारी के लिए बाइक से निकले थे। वह उल्टी दिशा से किसान पथ की सर्विस लेन से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार
विज्ञापन


एसयूवी दंपती की बाइक से टकरा गई। हादसे में देवेंद्र और सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र और सीमा को मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र चिनहट में ही निजी कंपनी में काम करते थे। उनके दो बच्चे अदिति और आदित्य हैं। देवेंद्र के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिवार में मां फूलकली और भाई भूपेंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे पिचकारी का कर रहे थे इंतजार...आई माैत की खबर

देवेंद्र और सीमा बच्चों से रंग और पिचकारी खरीदने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। बच्चों ने उन्हें डिजाइन वाली पिचकारी लाने के लिए कहा था। आदित्य और अदिति माता-पिता के घर आने का इंतजार कर रहे थे। माता-पिता की मौत की खबर पहुंचने पर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दादी के कंधों पर बच्चों की जिम्मेदारी

बेटे और बहु की मौत के बाद सारी जिम्मेदार अब देवेंद्र की मां फूलकली पर आ गई है। फूलकली को जैसे ही दोनों की मौत की खबर मिली वह दहाड़े मारकर रोने लगीं। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने किसी तरह बच्चों और बुजुर्ग मां को संभाला। इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर लेकर केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

संध्या व देवेंद्र की फाइल फोटो।

संध्या व देवेंद्र की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed