{"_id":"61a64e47602cf1301f3846c7","slug":"bike-collided-with-electric-pole-in-gonda-three-youths-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में दर्दनाक हादसा: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में दर्दनाक हादसा: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत
Tue, 30 Nov 2021 09:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Nov 2021 09:46 PM IST
सार
यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरात में जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने से यह हादसा हुआ
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा के बभनान-मसकनवा मार्ग पर करमा गांव के पास सोमवार की रात बरात जा रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को सीएससी छपिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बस्ती जनपद के दुबौलिया बाजार थाना क्षेत्र के निदुरी गांव के रहने वाले बुधराम गिरी के बेटे दिनेश गिरी की बरात सोमवार की रात मसकनवा आई थी। दिनेश का छोटा भाई रमेश गिरी (21) आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज के कुदियारी गांव के रहने वाले इंद्रदेव यादव (22) व सिकंदर यादव (23) एक ही बाइक पर सवार होकर मसकनवा बरात जा रहे थे।
वह तीनों बभनान-मसकनवा मार्ग पर करमा गांव के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे रमेश गिरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि इंद्रदेव यादव व सिकंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएससी छपिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष छपिया आरके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
इंद्रदेव व सिकंदर संग मुंबई में नौकरी करता था रमेश
बस्ती जनपद के दुबौलिया बाजार थाना क्षेत्र के निदुरी गांव का रहने वाला रमेश आजमगढ़ के रहने वाले इंद्रदेव व सिकंदर के साथ मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। तीनों में पिछले तीन साल से गहरी दोस्ती थी। इसलिए दोनों आजमगढ़ से रमेश के भाई की शादी में शिरकत करने यहां आए थे। रमेश व उसके दोस्तों के मौत की सूचना दिनेश की शादी में पहुंची तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मच गया।