{"_id":"69c05a292e4dc2237f03dee1","slug":"bike-and-scooter-collide-one-dead-lucknow-news-c-13-knp1002-1656031-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, एक की मौत
Mon, 23 Mar 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
अमित कुमार पांडेय की फाइल फोटो।
तेलीबाग। वृंदावन योजना के सेक्टर-7सी में शनिवार रात 10 बजे बाइक व स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार अमित कुमार पांडेय (50) की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार को भी चोटें आई हैं। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इंदिरानगर निवासी अमित कुमार पांडेय का एक मकान सरसवां गोसाईंगंज में भी है। वह तेलीबाग में इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी में काम करते थे। शनिवार रात 10 बजे वह बाइक से घर सरसवां जा रहे थे। वृंदावन सेक्टर-7सी शहीद पथ के किनारे सामने से आ रही स्कूटी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। अमित कुमार हेलमेट लगाए हुए थे। दुर्घटना में उनका हेलमेट टूटकर बिखर गया और उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घायल अमित व स्कूटी सवार सिद्धार्थ कुमार निवासी घोसियाना तेलीबाग को ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया गया। वहां अमित की मौत हो गई। अमित कुमार के परिवार में पत्नी रिंकी पांडे और डेढ़ वर्ष की पुत्री गौरी है।