फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bihar: Congress state president Ajay Rai becomes the star campaigner of Bihar

Bihar: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बने बिहार के स्टार प्रचारक, वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं मिला मौका

Sun, 26 Oct 2025 07:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Oct 2025 07:35 PM IST
सार

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। खास बात है कि प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं को छोड़कर उन्हें ही ये जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Bihar: Congress state president Ajay Rai becomes the star campaigner of Bihar
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव का स्टार प्रचारक बनाया गया है। वह पहले फेज की सभी सीटों पर कांग्रेस और गठबंधन उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूरी टीम के साथ सप्ताहभर से बिहार चुनाव में डटे हैं। वह बक्सर सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश में हुई दलित उत्पीड़न की घटनाओं का ब्यौरा देते हुए भाजपा सरकार की नाकामी गिना रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परिषद और पॉवर कॉर्पोरेशन आमने-सामने, टेंडर को लेकर उठे सवाल; सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रेलवे के दावों का निकला दम: ट्रेनों में फूल रहीं यात्रियों की सांसें; अव्यवस्थाएं ढकने को फोटो-वीडियो पर बैन


इस बीच रविवार को कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, मीरा कुमार, अधीर रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से सिर्फ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed