फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big weather changes in Uttar Pradesh, see the updates.

यूपी में मौसम ने ली करवट: कई जिलों में काले बादल छाए, सुबह कमजोर धूप, हल्की बूंदाबांदी के आसार

Thu, 19 Feb 2026 09:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Feb 2026 09:16 AM IST
सार

यूपी में मौसम अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। पश्चिमी यूपी के कई जिलों के आसमानों पर काले बादल भी नजर आए।

विज्ञापन
Big weather changes in Uttar Pradesh, see the updates.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में मौसम करवट ले रहा है। बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ और आसपास के जिलों में कमजोर धूप रही। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि, बुधवार को धूप तेज रही।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में सुबह से काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पश्चिम के कुछ हिस्सों में दिन में बादलों की मौजूदगी के साथ तेज हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन


इसके विपरीत पूर्वी यूपी और बाकी हिस्सों में विक्षोभ का असर कम रहा। वाराणसी और सोनभद्र जैसे दक्षिणी जिलों में आंशिक बादल दिखे, जबकि अधिकांश पूर्वी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती परिसंचरण बना, जिससे पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed