फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big success of UP ATS: Three arrested for smuggling Rohingya teenagers, gangster from Bangladesh, remaining two accused Rohingya

यूपी एटीएस की बड़ी कामयाबी : रोहिंग्या किशोरियों की तस्करी में तीन गिरफ्तार, सरगना बांग्लादेश का, बाकी दो आरोपी रोहिंग्या

Tue, 27 Jul 2021 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Jul 2021 10:38 PM IST
सार

दो किशोरियों व एक पुरुष को मुक्त कराया गया है। मोहम्मद नूर उर्फ नुरुल इस्लाम मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है, लेकिन काफी दिनों से त्रिपुरा में रह रहा था। दो अन्य आरोपी रहमतुल्ला और शबीउर्रहमान म्यांमार के रोहिंग्या हैं।

विज्ञापन
Big success of UP ATS: Three arrested for smuggling Rohingya teenagers, gangster from Bangladesh, remaining two accused Rohingya
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस ने रोहिंग्या किशोरियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी के लिए ले जाई जा रही दो किशोरियों व एक पुरुष को मुक्त कराया गया है। गिरफ्तार सरगना मोहम्मद नूर उर्फ नुरुल इस्लाम मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है, लेकिन काफी दिनों से त्रिपुरा में रह रहा था। दो अन्य आरोपी रहमतुल्ला और शबीउर्रहमान म्यांमार के रोहिंग्या हैं।
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरगना कुछ रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर ब्रह्मपुत्र मेल से दिल्ली जा था। इस पर यूपी एटीएस की टीम ने सरगना समेत पांच को गाजियाबाद स्टेशन पर उतार लिया। नूर की निशानदेही पर एक साथी को दिल्ली रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया। सभी को लखनऊ एटीएस मुख्यालय लाया गया। पूछताछ में पता चला कि छह में दो किशोरियों व एक पुरुष को तस्करी के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


बेहतर जिंदगी का लालच देकर हर तरह से करते हैं शोषण
एडीजी ने बताया कि सरगना नूर रोहिंग्या व बांग्लादेशी महिलाओं को शादी और पुरुषों व बच्चों को फैक्टरियों मे काम करने का लालच देकर अवैध तरीके से भारत लाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बसाते हैं। शादी कराने तथा बेहतर जिंदगी का झांसा देकर उन्हें असामाजिक तत्वों के हाथों बेच देता है। बदले में ये मानव तस्कर महिलाओं, बच्चों व पुरुषों का आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी एटीएस के 30 से अधिक अफसरों ने अभियान को अंजाम तक पहुंचाया

Big success of UP ATS: Three arrested for smuggling Rohingya teenagers, gangster from Bangladesh, remaining two accused Rohingya
गिरफ्तार हुए नूर मोहम्मद, रहमत उल्लाह और शबीउल्लाह। - फोटो : अमर उजाला

रोहिंग्या किशोरियों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए यूपी एटीएस के 30 से अधिक अफसरों ने 36 घंटे का विशेष अभियान चलाया था। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरोह का सरगना मुहम्मद नूर उर्फ  नूरुल इस्लाम है। पता चला है कि पूरा गिरोह मानव तस्करी के काम से बड़ी मात्रा में धन अर्जित कर रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। इन सभी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

तीनों आरोपियों नूर, रहमतुल्ला और शबीउर्रहमान के पास से मोबाइल, आधार कार्ड, पैनकार्ड, बांग्लादेश का नागरिकता पहचान पत्र, रेलवे टिकट, यूएनएचसीआर का कार्ड, पांच बांग्लादेशी टका, 24 हजार 480 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के लिए लखनऊ एटीएस मुख्यालय लाई गई किशोरियों को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया है।
 
डेढ़ महीने पहले भी गिरफ्तार हुए थे मानव और सोना तस्कर

यूपी एटीएस द्वारा बीते दो महीने में रोहिंग्या द्वारा की जा रही मानव तस्करी के मामले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले एटीएस ने अलीगढ़, बुलंदशहर और मेरठ से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि मंगलवार को की गई कार्रवाई भी उसी इनपुट के आधार पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed