फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big scam in up roadways

बड़ा घपला : एक लीटर डीजल में 110 मीटर चली रोडवेज बस

Mon, 07 Sep 2020 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Big scam in up roadways
बड़ा घपला : एक लीटर डीजल में 110 मीटर चली रोडवेज बस
विज्ञापन

डीजल के घपले में अब कैसरबाग डिपो के 17 ड्राइवरों को रिकवरी नोटिस
नरेश शर्मा
बस की लोकेशन बताने वाली डिवाइस (वीटीएस) को क्षतिग्रस्त कर डीजल चोरी के मामले में चारबाग डिपो के बाद अब कैसरबाग डिपो के 17 ड्राइवरों को रिकवरी नोटिस दिया गया है। परिवहन निगम ने दिसंबर 2019 में एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान शासन को चार्टर्ड किराए पर बसें मुहैया कराई थीं। अफसरों की सरपरस्ती में ड्राइवरों ने डिवाइस में छेड़छाड़ की। इसके चलते अधिकतर बसों ने एक लीटर डीजल का औसत 110 मीटर से 400 मीटर तक का दिया है। जबकि परिवहन निगम की बस एक लीटर डीजल में 4.50 से 5.00 किमी. का औसत देती है। इन 17 ड्राइवरों पर तीन लाख से अधिक कीमत के डीजल का घपला करने का आरोप है। अब मामले को दबाने की कोशिश में लगे अफसरों में हड़कंप मचा है।
बड़ा सवाल : अब तक क्यों नहीं की कार्रवाई
कैसरबाग डिपो के वरिष्ठ लेखाकार ने इस डीजल घपले पर एक फरवरी 2020 को कार्यशाला के सीनियर फोरमैन और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा था। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने ड्राइवरों पर कार्रवाई क्यों नहीं की। यह भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

सात माह से दबाए थे डीजल घपला
कैसरबाग डिपो के ड्राइवरों द्वारा डीजल घपला किए जाने के मामले को अफसर सात महीने से दबाए थे। सूत्र बताते हैं कि अंदरखाने इस घपले को रफा-दफा करने के लिए कार्यशाला के एक कर्मचारी के द्वारा ड्राइवरों से बातचीत चल रही थी। लेकिन, अमर उजाला ने चारबाग डिपो के डीजल घपले का खुलासा किया तो आनन-फानन में ड्राइवरों को तीन सितंबर को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीटीएस के हटा दिए थे कनेक्शन
कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने ड्राइवरों को रिकवरी नोटिस जारी किया है। नोटिस में आरोप लगाया कि सभी ड्राइवरों ने रूट पर जाने से पहले बस की लोकेशन बताने वाली डिवाइस (वीटीएस) को क्षतिग्रस्त करते हुए कनेक्शन हटा दिए थे।

इनको दिया रिकवरी नोटिस
ड्राइवर रुपये
महेंद्र प्रताप 22,656
राम आधार 18,112
चांद बाबू 17,856
मो. शकील 22,272
बदरुद्दीन 37,312
भारत सिंह 17408
संजीव श्रीवास्तव 17,600
केएम बाजपेई 17,450
अनिल-2 17920
रामानन्द 13,568
करुणेश बहादुर 22,592
अमित कुमार -2 13,568
रतिपाल 19,328
मुजीब 13,632
विनोद यादव 14,144
श्रवण कुमार 13,634
सतीश कुमार 8704
ड्राइवरों से मांगा स्पष्टीकरण
ड्राइवरों ने बस में जितना डीजल भरवाया, इसके सापेक्ष औसत किलोमीटर में बहुत अंतर है। डीजल घपले को लेकर ड्राइवरों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया।
- गौरव वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैसरबाग डिपो परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed