फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double Decker Bus Accident on Purvanchal Expressway in Barabanki 8 People Died Latest News Updates in Hindi

Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दो बसों की टक्कर में आठ की मौत, 16 घायल

Mon, 25 Jul 2022 05:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Jul 2022 05:16 PM IST
सार

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दो बसों की टक्कर में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Double Decker Bus Accident on Purvanchal Expressway in Barabanki 8 People Died Latest News Updates in Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के अनुसार, हादसे में 16 घायलों का इलाज चल रहा है जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सोमवार भोर में लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी बस में पीछे से आई दूसरी बस जा टकराई। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में चार की पहचान हो गई है। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना मृत बिहार के लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।
विज्ञापन





पूर्वांचल एक्सप्रेस में किलोमीटर संख्या 24 के पास लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे यमुना ट्रैवल्स की बस पहले खड़ी थी। यह कैंटीन होने के कारण इसमें अधिकतर सवारियां उतर कर नीचे आ गई थी। करीब 4:30 बजे सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही अशोक ट्रेवल्स की वोल्वो बस इस बस में पीछे से जा घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मृतकों की पहचान
हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 36 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदर गढ़ भिजवाया। यहां 8 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में लदोरा कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार के ओम प्रकाश राय (33), शिवधारी (42) जिला मधुबनी बिहार, चितनारायण (75) कालापट्टी जिला मधुबनी बिहार व कमलेश कुमार (23) धीमा, थाना पिपरी जिला सीतामढ़ी बिहार की पहचान पुलिस ने की है। 

ज्योति कुमारी (12) निवासी हरिहरपुर मधुबनी बिहार, संजू (9) निवासी हरिहरपुर मधुबनी बिहार, अर्जुन पासवान (40) कटरा थाना महेशी मोतिहारी बिहार, मदन मुखिया (31) निवासी परसौनी जनकपुरी रोड सीतामढ़ी, सुकाव (41) निवासी गंज रुधौली कमतौरा बिहार, सद्दाम (18) मधुबनी बिहार, श्याम (35) व शुभम (20) निवासी जनकपुरी रोड सीतामढ़ी बिहार, सविता देवी (45) निवासी जनवासा कटरा मुजफ्फरपुर बिहार, इरशाद (26) निवासी खुटौना मधुबनी बिहार, सनी कुमार (32) कटरा मोतिहारी बिहार, श्रवण कुमार (28) व विशाल (8) निवासी सीतामढ़ी बिहार समेत तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

कई लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ के लिए किया रेफर
आधा दर्जन लोगों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पीछे से टक्कर मारने वाली बस का चालक परिचालक घटना के बाद से लापता है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed