फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big road accident in bahraich of uttar pradesh

यूपी: प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम पेड़ से टकराई, युवक की मौत, 35 घायल

Fri, 15 May 2020 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 May 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
big road accident in bahraich of uttar pradesh
road accident - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम में सवार 35 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को डीसीएम से उतारकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। घायलों में 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते प्रवासी मजदूरों को सरकार वाहनों से अपने राज्यों मे बुला रही है। बहराइच के मजदूरों को भी महाराष्ट्र से लाया जा रहा था। इसमें लगभग 50 लोग सवार थे। शुक्रवार को सुबह लगभग पांच बजे प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम फखरपुर थाना क्षेत्र के मदनकोठी के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


डीसीएम में सवार फरीरूददीन, मोहम्ममद सिराज, सलमान, रिजवान, इरफान, समीम खान, मोहम्मद जहीर, जाबिर, भुल्लर, कलाम, मुस्ताद समेत 35 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर कैसरगंज सीओ, थानाध्यक्ष फखरपुर अशोक सिंह व देहात कोतवाल अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया। यहां पर कई मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। कैसरगंज सीओ जंगबहादुर यादव ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि डीसीएम में सवार कैसरगंज, हुजुरपुर, गजाधरपुर, खैरीघाट, जलालपुर, मटेरा, हुसैनपुरवा समेत अन्य जगहों के निवासी थे। 
 

घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed