फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big revealation about sex racket across country

देशभर में चल रहे हैं सेक्स रैकेट, कई बड़े नाम शामिल!

Wed, 22 Jul 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर Updated Wed, 22 Jul 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
big revealation about sex racket across country

बीते दिनों कानपुर में पकड़े गए सेक्स रैकेट के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। उसने इस काम में कई बड़े लोगों के शामिल होने की बात कही है।

विज्ञापन


कल्याणपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी सपा नेता दीपक गुप्ता ने मंगलवार को कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

मंगलवार को कस्टडी रिमांड पर आए दीपक ने शहर में चल रहे और भी कई सेक्स रैकेट के बारे में बताया। अड्डे, संचालकों के नाम और पते भी बताए हैं। इस धंधे से जुड़े कई सफेदपोश लोगों की भी जानकारी दी। शाम को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने की गुप्त स्थान पर पूछताछ

big revealation about sex racket across country

मामले की विवेचना कर रहे कर्नलगंज सीओ विवेक त्रिपाठी ने सपा नेता दीपक गुप्ता की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। मंगलवार को कोर्ट में अभियोजन और बचाव पक्ष की दलील जज ने सुनी।
 
इसके बाद तीन घंटे का कस्टडी रिमांड दिया। पुलिस ने गुप्त स्थान पर दीपक से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो दीपक ने शहर में चल रहे कई सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पांच-छह अड्डों और संचालकों के नाम-पते भी बताए हैं। मोबाइल नंबर भी दिए हैं।

धंधे में शामिल कई सफेदपोशों के बारे में बताया, जो लड़कियों की सप्लाई करते हैं। उसने यूपी समेत बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य प्रांतों में फैले जाल के बारे में बताया। विवेचक सीओ विवेक त्रिपाठी ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed