{"_id":"63fb16b00d66c7b6a7066015","slug":"big-relief-for-waiting-passengers-on-holi-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi: होली पर स्पेशल ट्रेनों से वेटिंग वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, ये होंगे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi: होली पर स्पेशल ट्रेनों से वेटिंग वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, ये होंगे इंतजाम
Sun, 26 Feb 2023 01:52 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:52 PM IST
सार
होली पर स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा 300 अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
होली पर वेटिंग वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर से लोकमान्य तिलक के लिए दो फेरों में स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। लखनऊ में ट्रेन बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से तीन व दस मार्च को गाड़ी संख्या 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस चलाई जाएगी। गाड़ी गोरखपुर से रात 8:55 बजे चलेगी और अगली राहत 1.43 बजे बादशाहनगर व रात 2.20 बजे ऐशबाग स्टेशन से होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में गाड़ी संख्या 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर पांच और 12 मार्च को चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन दोपहर पौने एक बजे चलकर अगले दिन शाम 7.25 बजे ऐशबाग व रात 9.47 बजे बादशाहनगर होते हुए रात 12.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में थर्ड एसी के 14, सेकेंड एसी के 4 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
300 अतिरिक्त बसें भी चलेंगी
होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन की ओर से होली के चार दिन पहले से होली के चार दिन बाद तक अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें दिल्ली से यात्रियों की भीड़ सबसे ज्यादा आती है। उनके लिए 300 अतिरिक्त बसें प्रतिदिन दो फेरे लगाएंगी।