{"_id":"5760b58d683ad1cf360a940626d1b3ac","slug":"big-order-on-up-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा पर माध्यमिक परिषद का बड़ा आदेश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा पर माध्यमिक परिषद का बड़ा आदेश!
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Dec 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 19 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के कॉपियां पहुंचने का सिलसिला जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
परिषद के सचिव अमरनाथ वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे राजकीय प्रिंटिंग प्रेस से जैसे ही कॉपियां पहुंचे, उसे तत्काल सुरक्षित स्थानों पर रखवाएं।
अमूमन यह शिकायतें मिलती रहती हैं कि कॉपियां ले जाने वाले ट्रक कई-कई दिनों तक रोके रखे जाते हैं।
इससे कॉपियों के चोरी होने का खतरा बना रहता है और राजकीय प्रिटिंग प्रेस के ट्रक फंसे भी रहते हैं।
इसलिए जिस दिन जिलों में कॉपियां पहुंचे, उसे तुरंत खाली कराकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।
इसमें किसी भी तरह की शिकायत पर संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।