{"_id":"63f0756e620e3ce49406db3a","slug":"big-number-of-people-in-mahadeva-to-offer-prayer-in-mahadeva-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri: महादेवा में जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, सुरक्षा के भारी इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahashivratri: महादेवा में जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, सुरक्षा के भारी इंतजाम
Sat, 18 Feb 2023 12:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Feb 2023 12:21 PM IST
सार
महाशिवरात्रि पर बाराबंकी के पौराणिक तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। अनुमान के मुताबिक देर रात तक यहां करीब चार लाख श्रद्धालु जलाभिषेक करने आएंगे।
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाशिवरात्रि के मौके पर महाभारत कालीन पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। बम बम भोले के उद्घोष से महादेवा गूंज रहा है। सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। दो लाख से अधिक श्रद्धालु महादेवा में मौजूद हैं। देर रात तक 4 लाख शिव भक्तों के जलाभिषेक करने की संभावना है।
विज्ञापन
महादेवा में शिवरात्रि मेला पिछले करीब 10 दिन से चल रहा है। प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे कांवड़िए यहां भगवान शिव की जय जयकार करते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। रविवार को शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए शनिवार शाम से ही भक्तों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होली पर तीन हजार बसें देंगी राहत, ट्रेनों में वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ की रिवर बैंक कॉलोनी में था यू-ट्यूब के नए सीईओ नील मोहन का घर, यहीं से की थी पढ़ाई
भीड़ को देखते हुए पिछले पांच दिन से मंदिर के कपाट 24 घंटे के लिए खुले हैं। मंदिर से मुख्य सड़क तक करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हर मार्ग पर बैरीकेडिंग करा रखी है। 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। करीब 600 पुलिसकर्मी महादेवा मेला में मौजूद हैं।
महादेवा के अलावा जिले के अन्य प्रसिद्ध शिवालयों में भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भीड़ जुट रही है। इनमें किंतूर स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर, हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर महादेव मंदिर, शहर के कैलाश आश्रम स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, सतोखर तालाब स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ जुटी है।