फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big news.. no new school to open

यूपी से बड़ी ख्ाबर, नहीं खुलेंगे नए स्कूल

Fri, 24 Jan 2014 10:22 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Jan 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
big news.. no new school to open

उत्तर प्रदेश में अब नए परिषदीय स्कूल नहीं खोले जाएंगे। जितने स्कूल चल रहे हैं, उनमें ही पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन


बच्चों को कैसी शिक्षा दी जाए, शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति कैसे अनिवार्य की जाए और बदलते युग में उन्हें कैसा प्रशिक्षण दिया जाए जिससे अच्छी शिक्षा मिल सके।

इन सभी बिंदुओं को सर्व शिक्षा अभियान के लिए तैयार किए जा रहे वित्तीय वर्ष 2014-15 के प्रस्ताव में शामिल किया जा रहा है। स्कूलों की स्थिति में सुधार की भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


मसलन स्कूलों में हैंडपंप लगाने, चारदीवारी बनाने व छात्र संख्या बढ़ाने पर अतिरिक्त क्लास रूम बनाने का प्रस्ताव शामिल किया जा रहा है।

केंद्र सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्यों से प्रस्ताव मांगती है। इसमें स्कूल खोलने, इनमें पढ़ने वालों को सुविधाएं देने, स्थाई शिक्षकों की भर्ती हो या शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जाए, इसका प्रस्ताव भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय में मौजूदा समय बजट तैयार करने के लिए विशेषज्ञ जिलेवार अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

इसमें इस बार सारा ध्यान स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था में सुधार करना है। जिले के अधिकारियों से कह दिया गया है कि इस बार प्रस्ताव में नए स्कूल खोलने को शामिल नहीं किया जाएगा।

जिलेवार जो भी प्रस्ताव आएंगे, वे सिर्फ पुराने स्कूलों के रख-रखाव और बच्चों की सुविधाओं से संबंधित होंगे। केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से भेजे गए दिशा-निर्देश में भी यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

नए स्कूल खोलने के स्थान पर पुराने स्कूलों में व्यवस्था सुधारने पर अधिक जोर दिया जाएगा। केंद्र ने पिछले साल भी यूपी के लिए एक भी नया स्कूल मंजूर नहीं किया था।


पिछले साल राज्य परियोजना निदेशालय ने 2731 नए परिषदीय स्कूल और 339 स्कूलों को कंप्यूटर विद्यालय के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे खारिज कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed