Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big News from UP: Azam Khan to be released from jail; Congress hands over list of seats to SP; innocent child

UP Big News: जेल से बाहर आएंगे आजम खां, कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की लिस्ट; थप्पड़ के बदले मासूम का कत्ल

Sat, 31 Oct 2026 05:35 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 31 Oct 2026 05:35 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

विज्ञापन
Big News from UP: Azam Khan to be released from jail; Congress hands over list of seats to SP; innocent child
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

Big News from UP: Azam Khan to be released from jail; Congress hands over list of seats to SP; innocent child
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जेल से बाहर आएंगे आजम खां?

दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में हाईकोर्ट का आदेश दाखिल करने और जमानत की शर्तें पूरी करने के बाद दोनों के रिहाई परवाने जारी कर दिए।

शनिवार देर शाम तक दोनों के जेल से बाहर आने की उम्मीद है। रिहाई की खबर मिलते ही जेल के बाहर गहमागहमी बढ़ गई है। समर्थकों और लोगों की आवाजाही तेज हो गई है। हालांकि, जेल प्रशासन की जांच में किसी अन्य मामले में निरुद्ध होने या कोई दूसरी कानूनी अड़चन सामने आने पर रिहाई अटक भी सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Big News from UP: Azam Khan to be released from jail; Congress hands over list of seats to SP; innocent child
यूपी चुनाव: कांग्रेस ने सपा को सौंपी विधानसभा सीटों की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने सपा को सौंपी विधानसभा सीटों की लिस्ट

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बड़े ही गुपचुप ढंग से सपा नेतृत्व को उन विधानसभा सीटों की सूची सौंप दी है, जिन पर वो अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारना चाहती है। इन सीटों की सही संख्या इंडिया गठबंधन के किसी भी पक्ष ने आधिकारिक रूप से नहीं बताई है, लेकिन छनकर बाहर आ रहीं खबरों के अनुसार, ये 125-130 के करीब हैं। हालांकि, बताते हैं कि सपा नेतृत्व इतनी सीटें देने के लिए तैयार नहीं है।

इंडिया गठबंधन के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से यह सूची सीधे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी गई है। दिल्ली में पिछले दिनों यूपी के नेताओं के साथ कांग्रेस की एक बैठक हुई थी, जिसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद रही थीं। बताते हैं कि इस बैठक में कांग्रेस के यूपी के नेताओं से अलग-अलग सीटों के बाबत फीडबैक लिया गया। इसी के आधार पर सूची बनाकर सपा अध्यक्ष को दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Big News from UP: Azam Khan to be released from jail; Congress hands over list of seats to SP; innocent child
muzaffarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी में थप्पड़ के बदले मासूम का कत्ल

मुजफ्फरनगर में थप्पड़ का बदला लेने के लिए 16 वर्षीय किशोर ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले अपने नौ साल के चचेरे भाई अमन की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पंचकूला में अमन के पिता ने किसी बात पर उसे थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए हत्या कर दी।

जमशेद हरियाणा के पंचकूला स्थित पिंजोर में भाइयों के साथ फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। गांव के ही न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली उसका पुत्र अमन 28 अक्तूबर को लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। 29 अक्तूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पढ़ें पूरी खबर

Big News from UP: Azam Khan to be released from jail; Congress hands over list of seats to SP; innocent child
सीएम योगी ने किया योजना का शुभारंभ। - फोटो : amar ujala

प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। 

पहले चरण में गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी और गौतमबुद्धनगर में इन केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद सभी 18 मंडल मुख्यालयों और फिर प्रदेश के प्रत्येक जनपद तक योजना का विस्तार होगा। इन केंद्रों पर युवाओं का पंजीकरण, उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार की व्यवस्था एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। विदेशों में नौकरी के इच्छुक युवाओं को संबंधित देश की भाषा और आवश्यक कौशल का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था भी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

Big News from UP: Azam Khan to be released from jail; Congress hands over list of seats to SP; innocent child
आज से कमजोर पड़ेगा 'अर्नब तूफान' का असर - फोटो : अमर उजाला

'अर्नब तूफान' का असर, तीन दिन में 7 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से कमजोर होगा। इसके साथ ही बारिश थमेगी और मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इससे पहले शुक्रवार को भी अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल व तराई तक रुक-रुक कर बारिश हुई। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और तापमान में भारी गिरावट के चलते ठंड का एहसास बना रहा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed