{"_id":"a2b78b93a20ee56624efa1c81cd8a769","slug":"big-game-in-lda-parking-allotment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौडिय़ों के भाव ठेके पर दी जा रही करोड़ों की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौडिय़ों के भाव ठेके पर दी जा रही करोड़ों की पार्किंग
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए अधिकारियों का अपने कर्मचारियों से भरोसा हट गया है।
विज्ञापन
इसी वजह से हजतगंज जैसे पॉश इलाके में करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई भूमिगत पार्किंग मात्र तीन लाख रुपए के ठेके पर नौ महीने के लिए ठेकेदार को दी जा रही है।
यह पार्किंग कुछ दिन पहले तक कर्मचारियों के जिम्मे थी। मगर कर्मचारियों ने यहां बिना टोकन के गाडिय़ां खड़ी करवा दी। अपर सचिव के निरीक्षण में गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद में बहुत ही कम टेंडर राशि पर यह पार्किंग ठेकेदार के हवाले की जा रही है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले सरोजनी नायडु पार्क में बिना टोकन काटे कारें खड़ी करने के मामले में एक संपत्ति अधिकारी को उपाध्यक्ष के आदेश पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके साथ ही इस पार्किंग का ठेका करने के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
पिछले दिनों अपर सचिव सीमा सिंह ने सरोजनी नायडु पार्क की भूमिगत पार्किंग में छापा मारा था। यहां छापे के दौरान जानकारी हुई कि, जितनी गाडिय़ां यहां खड़ी की गई थीं, उससे कहीं कम टोकन काटे गए। जिससे यह पता चला कि, ऑफ द् रिकार्ड रुपया लेकर गाडिय़ां खड़ी की जा रही थीं।
इससे प्राधिकरण को राजस्व का नुकसान भी हो रहा था। इसके बाद में यह रिपोर्ट उपाध्यक्ष अष्टïभुजा प्रसाद तिवारी को दी गई। तिवारी के आदेश पर प्रापर्टी अफसर अनूप शुक्ल और राजस्व निरीक्षक ज्ञानेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ताकि, दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
इसके अलावा इस पार्किंग का रखरखाव जल्द से जल्द ठेकेदार को देने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दे दिया गया है। अपर सचिव सीमा सिंह और संयुक्त सचिव बृजराज सिंह की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इसमें जहां जैसे है के हिसाब से पार्किंग ठेकेदार को ३ लाख रुपए के बेस प्राइज पर नीलामी के आधार पर दी जाएगी। नीलामी 19 सितंबर को होगी।
पहले डेढ़ घंटे कम पड़ेगा शुल्क
इस पार्किंग के लिए जो शुल्क तय किए गए हैं। उसमें चार पहिया के लिए पहले डेढ़ घंटे में 10 रुपए और दुपहिया से 5 रुपए लिए जाएंगे। डेढ़ से 4 घंटे के बीच चार पहिया से 25 और दुपहिया से 10 रुपए लिए जाएंगे। चार घंटे के बाद प्रत्येक एक घंटे के चार पहिया से 10 रुपए और दुपहिया से 5 रुपए ठेकेदार वसूलेगा।