{"_id":"592e65944f1c1bdf15bdca10","slug":"big-flat-scheme-in-pradahan-mantri-awas-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में घर लेना चाहते हैं तो पढ़ लें ये जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में घर लेना चाहते हैं तो पढ़ लें ये जरूरी खबर
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 May 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में अब 12 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले बड़े फ्लैट भी खरीदे जा सकेंगे। आवेदकों को क्रेडिट बेस्ट सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। इसके लिए आवास विकास परिषद तीन, चार, 10 व 11 जून को प्रॉपर्टी मेला लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान बैंककर्मी भी मौजूद रहेंगे। यानी आवंटी को छूट का लाभ और लोन की सुविधा मौके पर ही मिल सकेगी। राजधानी की अवध विहार, आम्रपाली और वृंदावन योजना में आवास विकास के करीब सात हजार फ्लैट खाली पड़े हैं। पीएम आवास योजना से लिंक फ्लैट की कीमत 12 लाख से लेकर 60 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में जिनकी आमदनी 50 हजार रुपये महीना तक है, उन्हें भी 2.50 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी। योजना में ईडब्ल्यूएस के तहत आय सीमा तीन लाख रुपये सालाना और एलआईजी में छह लाख रुपये सालाना तय है।
विज्ञापन
बड़े मकानों पर योजना के तहत क्रेडिट लिंक सब्सिडी दी जाएगी। उसमें छह लाख तक लोन पर ब्याज दर में 6.5 प्रतिशत, नौ लाख तक लोन पर चार प्रतिशत और 12 लाख तक लोन पर ब्याज दर में तीन प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विशेष मेले में 12 बैंक लोन देने को मौजूद रहेंगे। मेले में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर आवंटन किया जाएगा। मेला आवास विकास परिषद के वृंदावन कार्यालय में तीन, चार, 10 व 11 जून को लगेगा।
- आरके सिंह, संपत्ति अधिकारी, आवास विकास परिषद