फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big compensation will be imposed who did tempring in smart meters.

Lucknow: मीटर सुस्त कराने वालों को मोटे जुर्माना का करंट लगाने की तैयारी, उपभोक्ताओं के मीटर की होगी जांच

Tue, 13 Dec 2022 01:18 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Dec 2022 01:18 PM IST
सार

स्मार्ट मीटरों से छेड़छाड़ करने वालों की गिरफ्तारी के बाद अब मीटरों की जांच होगी और ऐसा करने वाले उपभोक्ताओं पर मोटा जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Big compensation will be imposed who did tempring in smart meters.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली चोरी के इरादे से इलेक्ट्रॉनिक एवं स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कराने वालों को यह बहुत भारी पड़ने वाला है। जांच में मीटर कम यूनिट (रीडिंग) बताते पकड़ा गया तो मोटा जुर्माना लगेगा। लेसा (लखनऊ इलेक्ट्रिक सप्लाई अथॉरिटी) ने सोमवार को एसटीएफ के बिजली मीटर को धीमा करने एवं मेमोरी बदलने वाले गिरोह को पकड़ने के बाद उपभोक्ताओं के मीटर की जांच कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला - इंजीनियरों से सांठगांठ कर चल रहा था खेल, घर में बना रखी थी लैब, 4000 का बिल हो जाता था 1800 रुपये
विज्ञापन


लेसा सिस गोमती जोन के मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि बैठक में सभी अधिशासी अभियंताओं को इसके निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं के मीटर की जांच से पहले अधिशासी अभियंता को कार्यालय में बिलिंग का अध्ययन करते हुए विद्युत लोड एवं दर्ज हो चुकी यूनिट की समीक्षा करनी होगी। इसमें मीटर धीमा करने का अंदेशा हुआ तो जांच कराई जाएगी। उधर, मीटर धीमा करने व मेमोरी बदलने पर अंकुश के लिए निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार ने मीटर बनाने वाली कंपनियों के एक्सपर्ट की बैठक बुलाई। इसमें मीटर को सुरक्षित करने के उपाय पूछे हैं। एक्सपर्ट दो दिन में सुझाव देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गुजरात-हिमाचल और MCD के बाद निकाय चुनाव लड़ेगी आप, प्रदेश प्रभारी का एलान, जीते तो खोलेंगे मोहल्ला क्लीनिक

ये भी पढ़ें - गांवों को जोड़ने के लिए 470 सड़कें मंजूर, 767 किमी लंबे मार्गों पर खर्च होंगे 629 करोड़


टेट्रा हाईफ्यूरान केमिकल से काटते थे मीटर की बाडी
गिरोह मीटर की बाडी काटने के लिए खास किस्म के रसायन टेट्रा हाईफ्यूरान का इस्तेमाल करता था। एसटीएफ की उपस्थिति में गिरोह के लोगों ने लेसा अभियंताओं को बताया कि सिरिंज से डाला जाने वाला यह केमिकल मीटर की बाडी को ऐसे काटता था जैसे कैंची से कागज कटता हो। बाडी कटने का कोई निशान नहीं पड़ने से मीटर में की गई छेड़छाड़ आसानी से नहीं पकड़ में आती थी।

सात दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत का कहना है कि लखनऊनिदेशक योगेश कुमार को जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। पता लगाने को कहा गया है कि गिरोह कैसे मीटर धीमा करता था। निगम के किस अधिकारी, कर्मचारी की मिलीभगत से खेल चल रहा था। इस पर रोकथाम के उपायों के संबंध में सात दिन में रिपोर्ट मांगी है।

गिरोह में शामिल बिजली कर्मियों पर हो कार्रवाई
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने मीटर से छेड़छाड़ करके बिजली कंपनियों को चपत लगाने वाले गैंग में शामिल बिजलीकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। किसी उपभोक्ता की संलिप्तता होने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज व प्रबंध निदेशक पंकज कुमार से मुलाकात की।

परिषद के अध्यक्ष अवधेश कु मार वर्मा ने कहा कि प्रथमदृष्टया इसमें बिजली कंपनियों के अभियंताओं और कर्मियों की भी भूमिका नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ  मीटर निर्माता कंपनियां दावा करती हैं कि उनके मीटर की एमआरआई उनके ही सॉफ्टवेयर से की जा सकती है ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अलग-अलग कंपनियों के मीटरों की चिप की एक दूसरे से अदला-बदली कैसे होती रही? उन्होंने मीटर निर्माता कंपनियों को इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्माण संबंधी खामियां दूर कराने की सख्त हिदायत भी देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed