फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bicycles price go down.

बड़ा फैसला लागू, सस्ती हुई साइकिल

Sun, 28 Sep 2014 03:09 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Sep 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
bicycles price go down.

सरकार ने आम आदमी की सवारी साइकिल को वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) मुक्त कर दिया है। अब साइकिल 500 रुपये तक सस्ती हो गई है। सरकार ने शनिवार से साइकिल से पांच फीसदी वैट खत्म कर दिया है। इससे प्रदेश के 10 हजार और राजधानी के 300 व्यापारियों को साइकिल कारोबार पर टैक्स चुकाना नहीं पड़ेगा। लेकिन साइकिल के दो स्पेयर पार्ट्स पर 14 फीसदी का टैक्स बरकरार है।

विज्ञापन


लखनऊ साइकिल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा एवं महामंत्री राजकुमार मेंहदीरत्ता ने बताया कि प्रमुख सचिव (कर निबंधन) वीरेश कुमार ने 26 सितंबर को साइकिल पर वैट खत्म करने का आदेश जारी किया है। इससे बच्चों की साइकिल जो 1500 रुपये तक बिकती है 75 रुपये सस्ती हो गई है।
विज्ञापन


सरकार के आदेश के बाद शनिवार से व्यापारियों ने साइकिल के दाम घटा दिए हैं। नेताद्वय ने कहा कि वैट खत्म होने से साइकिल के दाम भले ही कम हुए हों, लेकिन व्यापारियों को वाणिज्य कर विभाग के जंजाल से मुक्ति मिलना बहुत बड़ा काम हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार ने साइकिल के पंचर जोड़ने वाले सल्यूशन और उसके पैच पर से वैट नहीं हटाया, जिस पर 14 फीसदी वैट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने की थी साइकिल की तारीफ

bicycles price go down.

उपचुनाव के पहले यूपी सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले को सियासत से जोड़कर देखा जा रहा था। यह फैसला देने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा था कि देश सहित हमारे प्रदेश में आबादी का एक बड़ा हिस्सा साइकिल का इस्तेमाल अपने जरूरी काम काज के लिए करता है। इससे सूबे के लाखों लोगों को सीधे फायदा पहुंचेगा।

वहीं, अखिलेश सरकार ने लखनऊ, आगरा, नोएडा व ग्रेटर नोएडा को साइकिल फ्रेंडली सिटी के रूप में विकसित करने का फैसला किया था।

अखिलेश ने कहा था कि गरीब और कमजोर वर्गों के आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए, इन वर्गों के हितों के ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने साइकिल को घटाने का यह फैसला किया है।

इसके अलावा, यह सवारी पर्यावरण के नजर‌िए से भी अनुकूल है क्यों‌कि यह इकलौता वाहन है जिससे प्रदूषण नहीं होता। साथ ही साइकिल चलाने वाला शख्स सेहतमंद भी रहता है।

एक मकसद ये भी

bicycles price go down.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगस्त माह में नोएडा में विश्वस्तरीय ग्रीन पार्क के निर्माण को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी।
इसी बैठक में उन्होंने साइकिल फ्रेंडली सिटी के विकास को लेकर अपनी योजना का खुलासा किया था।

उन्होंने नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कारखानों व अन्य संस्थानों में बड़ी संख्या में कार्यरत मजदूरों व विद्यार्थियों की उपस्थिति का हवाला देते हुए कहा था कि इस योजना सीधे इन्हें लाभ होगा।

अखिलेश ने यह भी बताया था कि सरकार ने तय किया है कि इन नगरों में अब जो भी विकास होंगे, साइकिल फ्रेंडली होंगे। इसके लिए इन शहरों में साइकिल ट्रैक, स्टैंड व शेल्टर की स्थापना की जाएगी। इतना ही नहीं यहां लोगों को किराए पर साइकिल मुहैया कराने की भी व्यवस्था होगी।

उन्होंने बताया था कि आगरा में नियमित रूप से बड़ी संख्या में देशी-विदेश पर्यटक आते हैं। विदेशी पर्यटक साइकिल के उपयोग को वरीयता देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed