फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhim Army chief Chandrashekhar meets Om Prakash Rajbhar.

ओम प्रकाश राजभर से मिले भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, तैयार होने लगी 2022 चुनाव की जमीन

Mon, 02 Mar 2020 07:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Mar 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrashekhar meets Om Prakash Rajbhar.
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद व ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 भले ही अभी करीब दो वर्ष दूर हैं लेकिन प्रदेश में सियासी जमीन तैयार करने की कवायदें दिखना शुरू हो गई हैं। सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद और पूर्व मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की।

विज्ञापन


बता दें कि चंद्रशेखर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के कारण चर्चा में हैं और यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर 15 मार्च को राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। उन्होंने लखनऊ पुलिस पर घंटाघर में चल रहे आंदोलन में शामिल न होने देने का आरोप लगाया है। चंद्रशेखर ने कहा कि उनका संगठन सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलनों की देश भर में अगुवाई करेगा। चंद्रशेखर ने डालीबाग वीआईपी गेस्ट हाउस में ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएए, एनपीआर व एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाएंगे एससी, एसटी व ओबीसी

चंद्रशेखर ने बताया कि वह घंटाघर में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए वहां जाना चाहते थे पर पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर वहां जाने की इजाजत नहीं दी। चंद्रशेखर ने कहा कि सीएए, एनपीआर व एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में अब एससी, एसटी व ओबीसी बड़ी भूमिका निभाएंगे।

चंद्रशेखर ने बताया कि 15 मार्च को राजनीतिक पार्टी का एलान किया जाएगा। उस दिन तमाम बड़े चेहरे साथ नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर रामलखन चौरसिया, बहुजन वालंटियर फोर्स के पदाधिकारी रहे अशोक कुमार चौधरी व लखनऊ महानगर कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष इजहारुल हक को संगठन में शामिल किया गया है। बसपा के पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ सहित बसपा से निष्कासित कई अन्य नेताओं व पदाधिकारियों ने भी चंद्रशेखर से मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed