{"_id":"601e93e21c44045aca108b3e","slug":"bhawesh-kumar-singh-takes-oath-as-chief-information-commissioner-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवेश कुमार सिंह बने यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवेश कुमार सिंह बने यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Sat, 06 Feb 2021 06:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
भवेश कुमार सिंह को शपथ दिलातीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भवेश कुमार सिंह को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ ही मुख्य सचिव आर के तिवारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
भवेश कुमार सिंह यूपी के चौथे मुख्य सूचना आयुक्त हैं।
भवेश कुमार भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश काडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी रहे हैं। वह अलीगढ़, मऊ, मथुरा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, प्रयागराज, बरेली सहित कई जिलों में बतौर आईजी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बीते साल वह डीजी इंटेलिजेंस के पद से रिटायर हुए। इससे पहले राज्य के तीसरे मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी थे, जिनका कार्यकाल 16 फरवरी 2020 को खत्म हो चुका है। उसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन