फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BHATKHANDE UNIVERSITY

Lucknow News: अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिता से तय होगा भातखंडे विवि का लोगो

Fri, 07 Apr 2023 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
BHATKHANDE UNIVERSITY
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का एक लोगो होगा, जिसे तैयार करने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर एक प्रतियोगिता होगी। इसे तैयार करने का जिम्मा दिया गया है राज्य ललित कला अकादमी के कोऑर्डिनेटर डॉ. भरत भूषण को। यह तय हुआ बृहस्पतिवार को भातखंडे संस्कृति विवि में कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय से संबद्ध 12 संस्थानों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में नए पाठ्यक्रमों को तैयार करने को लेकर मंथन हुआ। कुलपति ने कहा कि जो भी पाठ्यक्रम तैयार किए जाएं वो नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर ही किए जाएं। नई व्यवस्था के तहत 11 संस्थानों को भातखंडे संस्कृति विवि से संबद्ध किया जाना है, इसी के लिए डिप्लोमा, यूजी और पीजी के पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा गया है। गीता शोध संस्थान वृंदावन से रासलीला का पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाए जाने पर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
विज्ञापन





इस माह के अंत तक प्रतियोगिता की घोषणा

राज्य ललित कला अकादमी के कोऑर्डिनेटर डॉ. भरत भूषण ने कहा कि अप्रैल के अंत तक प्रतियोगिता की घोषणा की जाएगी। इसमें देश भर से लोगो के डिजाइन आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही जल्द ही पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed