फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhatkhande Alumni honoured their Gurus

Lucknow News: भातखंडे एलुमिनाई ने किया गुरुओं का सम्मान

Tue, 22 Jul 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bhatkhande Alumni honoured their Gurus
भातखंडे एलुमिनाई ने किया गुरुओं का सम्मान
लखनऊ। नवगठित भातखंडे एलुमिनाई एसोसिएशन ने सोमवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में पद्मभूषण डॉ. एसएन रातंजनकर की स्मृति में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर तीन विभूतियों कथक गुरु डॉ. पूर्णिमा पांडेय, भरतनाट्यम गुरु लक्ष्मी श्रीवास्तव और सितार वादक गुरु अभिनव सिन्हा को गुरु सम्मान से नवाजा। उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र और एक वृक्ष गुरु के नाम के तहत पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मांडवी सिंह ने कहा कि गुरु हमें न सिर्फ ज्ञान देते हैं बल्कि सही और गलत की पहचान करना भी बताते हैं। उन्होंने एलुमिनाई एसोसिएशन के सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों व कलाकारों ने सरस्वती वंदना हे मात वीणा वादिनी... के उपरांत गुरु वंदना की प्रस्तुति दी। गिरीश चंद्र बहुगुणा की रचना में संगीत संयोजन किया एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सीमा भारद्वाज ने। डॉ. मीरा दीक्षित ने कथक नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भातखंडे एलुमिनाई एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सीमा भारद्वाज के अलावा उपाध्यक्ष रमा अरुण त्रिवेदी, सचिव गिरीश चंद्र बहुगुणा, डॉ. मीरा दीक्षित, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, संयोजक हेमचंद्र पालीवाल, आलोक पांडेय, राजीव सेनगुप्ता, उषा सिंह, सीता सिंह, शिवराम कृष्णन एवं अभय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed