फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhasha University: Results of Diploma and Certificate Courses released

Lucknow News: भाषा विविः डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के परिणाम जारी

Sat, 14 Jun 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 14 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bhasha University: Results of Diploma and Certificate Courses released
भाषा विविः डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के परिणाम जारी
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षा के तहत सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें फ्रेंच भाषा में दक्षता प्रमाणपत्र, कैपिटल मार्केट एवं निवेश, पत्रकारिता एवं जनसंचार (उर्दू माध्यम) का पीजी डिप्लोमा, अरबी भाषा का पीजी डिप्लोमा व अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा और जीएसटी डिप्लोमा शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. भावना मिश्रा ने कहा कि सभी विद्यार्थी, समर्थ पोर्टल पर अपनी अपनी लॉग इन आईडी के जरिए पाठ्यक्रमों के परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


मानसिक, सामाजिक और आत्मिक उत्थान का साधन योग
लखनऊ। भाषा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के तहत विरासत से विकास: योग की भूमिका विषय पर वेबिनार हुआ। विशिष्ट वक्ता एलयू योग विभाग से डॉ. उमेश कुमार शुक्ला ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत में योग के महत्व और आधुनिक विकास यात्रा में इसकी प्रासंगिकता पर बात की। डॉ. शुक्ल ने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक, सामाजिक और आत्मिक उत्थान का एक सशक्त माध्यम है। डॉ. नलिनी मिश्रा, डॉ. मोहम्मद शारिक समेत कई अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed