{"_id":"68b369ee8ae8c238590e7c8a","slug":"bhasha-university-released-the-proposed-medal-list-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1362085-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विवि ने जारी की प्रस्तावित मेडल सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विवि ने जारी की प्रस्तावित मेडल सूची
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
भाषा विवि ने जारी की प्रस्तावित मेडल सूची
Link Copied
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेडल वितरण के लिए विवि ने अनंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी। सूची के लिए आपत्ति मांगी गई है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश कुमार ने बताया कि इस बार 10वां दीक्षांत समारोह 14 अक्तूबर को मेडल के लिए अर्ह छात्र-छात्राओं की सूची विवि की वेबसाइट https://kmclu.ac.in/ पर अपलोड कर दी गई है। आपत्ति हो तो वह आठ सितंबर तक coe@kmclu.ac.in भेज सकते हैं। प्रस्तावित सूची में बीए उर्दू की छात्रा रहमाना को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती स्वर्ण, कला संकाय व उर्दू में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक के लिए चयनित हुई हैं। इसी तरह बीएससी रसायन विज्ञान के छात्र धर्मेश यादव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अपूर्व द्विवेदी कुलपति स्वर्ण पदक के साथ संकाय स्वर्ण पदक के चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।