{"_id":"674e26dd0d34046d9f06a288","slug":"bhasha-university-odd-semester-exams-from-16th-lucknow-news-c-13-1-lko1020-977424-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विवि : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विवि : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 से
Tue, 03 Dec 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 31 दिसंबर को संपन्न होंगी।
विवि के परीक्षा विभाग ने प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में आई आपत्तियां निस्तारित करने के बाद विस्तृत और अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह विश्वविद्यालय की वेबसाइट kmclu.ac.in पर उपलब्ध है। भाषा विवि में परीक्षा विभाग की ओर से 14 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई थीं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में एक-दो सामान्य पेपर के संबंध में आपत्तियां मिली थीं। इनका निस्तारण कर दिया गया है। अब फाइनल कार्यक्रम में ये परीक्षाएं रविवार के दिन शिफ्ट कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं की संख्या भी बहुत अधिक नहीं है। शासन के निर्देशानुसार सभी परीक्षाएं 31 दिसंबर तक पूरी करवा ली जाएंगी।