फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhasha University is being decorated for NAAC

Lucknow News: नैक के लिए सजाया जा रहा भाषा विवि

Fri, 16 May 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bhasha University is being decorated for NAAC
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विभागों से लेकर लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं सहित विश्वविद्यालय का कोना-कोना चमकाया जा रहा है।
विज्ञापन




नैक टीम से अच्छे ग्रेड की उम्मीद को लेकर विवि परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। टीम के निरीक्षण से पहले विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राजभवन के अधिकारियों की टीम तैयारियों का जायजा लेने के लिए आएगी। यह जरूरी सुधारों के संबंध में निर्देश देगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि हम अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहे हैं। जानकारी में कोई काम अधूरा नहीं छोड़ा जा रहा है। सभी विभागाध्यक्षों, संकायध्यक्षों को पहले ही निर्देशित किया गया है। एक- एक विभाग के प्रजेंटेशन के माध्यम से चीजों में सुधार किया जा रहा है। हम नैक टीम से अच्छे ग्रेड की आशा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलपति ने छात्रों के साथ पी चाय





भाषा विवि के सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व खान-पान के संबंध में जानकारी ली। मेस में छात्रों के साथ बैठकर चाय पी और उनकी समस्याएं सुनते हुए विवि को बेहतर बनाने में सुझाव मांगे। इस दौरान वार्डन डॉ. मनीष कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed