{"_id":"63f7cf4af3f0e2a0fa0fcc84","slug":"bhasha-university-budget-lucknow-news-c-13-lko1018-100947-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विवि में बनेगा 1200 की क्षमता का ऑडिटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विवि में बनेगा 1200 की क्षमता का ऑडिटोरियम
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में नए वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों को ऑडिटोरियम की सौगात मिलेगी। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विवि के र्निमाण मद में पांच करोड़ रुपये दिए हैं। कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित ऑडिटोरियम विवि परिसर में ही बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है और जगह चिन्हित की जा रही है।
कुलपति ने बताया कि विवि में प्रस्तावित ऑडिटोरियम पहले 900 लोगों की क्षमता का बनना था। लेकिन विवि में विद्यार्थियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इसे बड़ा बनाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। अब यह 1200 लोगों की क्षमता होगा। नए वित्तीय वर्ष में निर्माण के लिए स्वीकृत हुए पांच करोड़ रुपये से ऑडिटोरियम समेत अन्य कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकेगी।अभी विवि में कोई ऑडिटोरियम नहीं है।
वेतन मद में भी 10 फीसदी की वृद्धि
कुलपति ने बताया कि विवि में तीसरे चरण के निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। साथ ही नए वित्तीय वर्ष में 2 करोड़ रुपये गैर वेतन मद के लिए स्वीकृत किए गए हैं। जबकि वेतन मद में भी करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 9.11 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
यहां हैं इतनी क्षमता के ऑडिटोरियम
एकेटीयू - 2100
कन्वेंशन सेंटर - 1500
बीबीएयू - 1200
लखनऊ विवि - 350
आईटी कॉलेज - 800