{"_id":"62e8393a0196f178333f08f8","slug":"bhasha-university-and-bundelkhand-university-sign-mou-lucknow-news-lko6422494105","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट-फैकल्टी एक्सचेंज व डेवलपमेंट को देंगे बढ़ावा, भाषा विवि और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट-फैकल्टी एक्सचेंज व डेवलपमेंट को देंगे बढ़ावा, भाषा विवि और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू
विज्ञापन
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय व बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के मध्य एमओयू किया गया। इसमें बुंदेलखंड विवि के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ऑनलाइन शामिल हुए।
भाषा विवि के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) व नैक मूल्यांकन में उच्च शैक्षणिक संस्थानों के बीच एमओयू का विशेष महत्व है।
इस एमओयू के अंतर्गत स्टूडेंट फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, फैकल्टी एंड स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम तथा विभिन्न मूक्स योजनाओं को गति दी जाएगी।
बुंदेलखंड विवि के डॉ. कौशल त्रिपाठी व भाषा विवि की डॉ. तनु डंग नोडल कोऑर्डिनेटर की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
दोनों शिक्षक आगे की गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालयों के बीच संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। जल्द ही वे इसका विस्तृत कार्यक्रम बनाकर इसे गति देंगे।
इस मौके पर कुलसचिव अजय कृष्ण यादव, अध्यक्ष आईक्यूएसी प्रो. सैयद हैदर अली, कोऑर्डिनेटर नैक प्रो. सौबान सईद, निर्देशक शोध प्रो. चंदना डे, प्रो. एहतेशाम अहमद आदि शिक्षक उपस्थित रहे।