{"_id":"6718fa27d11c16e3e50d8c28","slug":"bhasha-university-132-students-will-get-149-medals-in-the-convocation-ceremony-lucknow-news-c-13-1-lko1020-925348-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विवि : दीक्षांत समारोह में 132 विद्यार्थियोें को मिलेंगे 149 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विवि : दीक्षांत समारोह में 132 विद्यार्थियोें को मिलेंगे 149 पदक
Wed, 23 Oct 2024 06:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 18 नवंबर को नौवां दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद आयोजन की तिथि पर मुहर लग गई है। समारोह में स्नातक व परास्नातक स्तर पर 1430 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएंगी। जबकि 132 विद्यार्थियों को 149 पदक दिए जाएंगे।
भाषा विवि में इससे पहले 9 सितंबर को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित था। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई थी। लेकिन बाद में अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। कुलसचिव भावना मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तारीख घोषित कर दी गई है। तैयारियां की जा रही हैं। उपाधि और पदक धारकों का चयन पूर्व में किया जा चुका है। मुख्य अतिथि के नाम पर विचार हो रहा है। जल्द ही इस पर चर्चा कर नाम अनुमति के लिए राजभवन भेज दिया जाएगा।