फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharat Jodo Yatra will go through only Bulandshahar in Uttar Pradesh.

Bharat Jodo Yatra: यूपी के सिर्फ बुलंदशहर से होकर गुजरेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Thu, 25 Aug 2022 10:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Aug 2022 10:46 AM IST
सार

7 सितंबर से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में दिसंबर में आने की उम्मीद है पर यह सिर्फ बुलंदशहर से होकर गुजरेगी जबकि पार्टी की स्थिति पहले से ही यहां बहुत ज्यादा खराब है। इसे लेकर कार्यकर्ता सवाल भी उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will go through only Bulandshahar in Uttar Pradesh.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी। - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी के सिर्फ बुलंदशहर जिले से होकर गुजरेगी। राजस्थान के दौसा और अलवर होते हुए यात्रा बुलंदशहर आएगी। यहां से दिल्ली में प्रवेश करेगी। 7 सितंबर से शुरू होने वाली इस यात्रा का रूट तो तय कर लिया गया है, पर अभी विभिन्न राज्यों में पहुंचने की तिथियां घोषित नहीं की गई हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं होगा, बल्कि हर व्यक्ति के हाथ में तिरंगा झंडा होगा। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3570 किमी की यह यात्रा राहुल गांधी पैदल ही तय करेंगे। उनके साथ पूरी यात्रा में चलने वाले 300 लोग पहले से तय होंगे।
विज्ञापन


इनमें से 100 लोग स्थायी होंगे, जबकि 100 लोग उन स्थानों के होंगे, जहां से यात्रा गुजर रही होगी। इसके अलावा 100 लोग उन क्षेत्रों के होंगे, जहां से यह यात्रा नहीं गुजरेगी। पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ट्रक पर फिट एक कंटेनर पर होंगे, जिसमें वह रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के ही कुछ नेता नाम न छापने के अनुरोध के साथ कहते हैं कि यूपी में पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए यहां के अधिक जिले इस यात्रा में शामिल किए जाने चाहिए थे। ताकि, कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होता और आम सदस्य व हमदर्द भी सजीव जुड़ाव महसूस करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed