फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharat Jodo Nyaya Yatra: Rahul Gandhi suddenly left for Wayanad in the middle of the tour, will join again in

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: दौरे के बीच से अचानक वायनाड रवाना हुए राहुल गांधी, कल फिर से प्रयागराज में जुड़ेंगे

Sat, 17 Feb 2024 07:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Feb 2024 07:29 PM IST
सार

राहुल गांधी ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्हें भदोही जाना था। अचानक से उन्हें वायनाड जाना पड़ा। वह रविवार को फिर से प्रयागराज से यात्रा शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyaya Yatra: Rahul Gandhi suddenly left for Wayanad in the middle of the tour, will join again in
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी। - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को वाराणसी में थी। इसके बाद उन्हें भदोही जाना था। लेकिन अचानक से भदोही जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया। राहुल गांधी वाराणसी से विमान के द्वारा वाडनाड रवाना हो गए। चंदौली का कार्यक्रम इसके बाद स्थगित हो गया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और इस यात्रा का संयोजन कर रहे जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि राहुल 18 फरवरी की दोपहर तीन बजे से इस यात्रा के साथ जुड़ जाएंगे। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में चल रहे एक विरोध प्रदर्शन में उनको शरीक होना है। इसके लिए उन्हें अचानक वहां जाना पड़ा। इसके पहले दिन में उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंदिर प्रशासन काशी विश्वनाथ के दर्शन से जुड़े वीडियो और तस्वीरें जारी नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन


19 को अमेठी आएंगे राहुल
इस यात्रा में राहुल गांधी 19 जनवरी को अमेठी पहुंच रहे हैं। अरसे बात वह अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र में होंगे। अमेठी के बाद उन्हें रायबरेली भी जाना है। अमेठी और रायबरेली में प्रियंका गांधी को शामिल होना था लेकिन तबियत बिगड़ने की वजह से वह इस यात्राा में शामिल नहीं हो रही हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेठी और रायबरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस यात्रा का हिस्स हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed