फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra From Raebareli to Lucknow.

UP: राहुल गांधी बोले - पूरे देश में गरीब पिस रहे सिर्फ अमीरों के लिए काम कर रही है भाजपा सरकार

Wed, 21 Feb 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Feb 2024 12:06 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायबरेली से लखनऊ पहुंच गई। पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने करीब आठ जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पिछड़े, दलितों व युवाओं पर बात की।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra From Raebareli to Lucknow.
लखनऊ पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यूपी ही नहीं पूरे देश में गरीब पिस रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ सात फीसदी अमीरों को फायदा पहुंचाने में लगी है। देश के ओबीसी, दलित, अनुसूचित जनजाति के 73 फीसदी लोग हैं। 15 फीसदी अल्पसंख्यक व पांच फीसदी सामान्य गरीब को मिलाकर 93 फीसदी हैं। इनकी हर स्तर पर अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन


अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर मंगलवार को रायबरेली और फिर लखनऊ पहुंचे राहुल ने एलान किया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जातीय जनगणना पहले स्थान पर है। सरकार बनते ही यह कराई जाएगी ताकि सबकी हिस्सेदारी पता चल सके। इसी तरह किसानों को लीगल एमएसपी दिलाई जाएगी। परीक्षा का पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रायबरेली से लेकर लखनऊ के घंटाघर तक हुई करीब आठ सभाओं में राहुल का भाषण पिछड़े, दलितों व युवाओं पर फोकस रहा।
विज्ञापन


उन्होंने उद्योगपतियों के बहाने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के लिए योजना बना रही है। गांव, गरीब व किसान उसकी प्राथमिकता में नहीं हैं। उन्होंने वाराणसी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां रात को देखा कि यूपी का भविष्य सड़कों पर शराब पीकर नाच रहा है। आपसे 24 घंटे झूठ बोला जाता है। सही बात पता न चले, इसलिए सपने दिखाए जाते हैं। राम मंदिर उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर कोई किसान, आदिवासी और दलित नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने अपनी यात्रा का मकसद बताया। कहा कि पहली यात्रा के बाद तमाम लोग मिले, जिन्होंने कहा कि देश में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। देश व प्रदेश में पिछड़े व दलित बड़ी कंपनियों, अस्पतालों के मालिक नहीं है बल्कि मजदूर हैं। अब न्याय सिर्फ अरबपतियों के लिए है। बाकी लोग अन्याय की जिंदगी जीते हैं। बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी और जीएसटी लागू की गई है। इसके लिए आर्थिक अन्याय किया गया।

अदाणी जैसे लोगों की मदद के लिए छोटे व्यापारियों को तबाह किया गया। प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी ही एकमात्र रास्ता है लेकिन पेपर लीक कराकर अमीरों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। गरीब बच्चे पांच साल पढ़ाई करते हैं और अमीर बिना पढ़े 100 फीसदी अंक पा जाते हैं। कहा कि चीन के मोबाइल का फायदा वहां के युवाओं को मिलता है। हिंदुस्तान के युवा मोबाइल, टेलीविजन बना सकते हैं। मेड इन लखनऊ और मेड इन इंडिया लिख सकते हैं, लेकिन उनको उसका फायदा नहीं मिलता है। यह फायदा सीधे अरबपतियों को मिलता है।


अग्निवीरों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि यह पिछड़ों, दलितों व आदिवासियों को सेना से निकालने की साजिश है। कुछ समय बाद पता चलेगा कि चार लोगों में एक सेना में नियमित हो जाएगा और तीन कमजोर वर्ग के लोगों को निकाल दिया जाएगा। आगे दो तरह के शहीद होंगे। अग्निवीर वाले को शहीद का दर्जा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यह देश नफरत का नहीं बल्कि भाईचारे का है। युवा नफरत मिटाने में सहयोग करें। तभी देश तरक्की करेगा। तभी बेरोजगारी दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed