वरिष्ठ साहित्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी को भारत-भारती सम्मान
बस्ती में जन्मे और दिल्ली में रह रहे वरिष्ठ साहित्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत भारती’ से सम्मानित किया जाएगा। 85 वर्षीय त्रिपाठी को इस सम्मान के तहत पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
मूर्तिदेवी, व्यास सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान पा चुके त्रिपाठी का संस्मरण ‘व्योमकेश दरवेश’ पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था।
पुरस्कार समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक के बाद वर्ष 2015 के पुरस्कारों की घोषणा की गई।
इसके साथ ही वर्ष 2015 में प्रकाशित पुस्तकों पर भी पुरस्कार घोषित किए गए। प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत को लोहिया साहित्य सम्मान और व्यंग्यकार शेरजंग गर्ग को हिंदी गौरव सम्मान दिया जाएगा।
किसे कौन-सा सम्मान
भारत-भारती (पांच लाख रुपये)-डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी, दिल्ली
लोहिया साहित्य सम्मान-सै. असगर वजाहत, दिल्ली
हिंदी गौरव सम्मान-डॉ. शेरजंग गर्ग, गुड़गांव
महात्मा गांधी साहित्य सम्मान-गंगा प्रसाद विमल, नई दिल्ली
पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान-डॉ. रमानाथ त्रिपाठी, दिल्ली
अवंतीबाई साहित्य सम्मान-डॉ. दीन मुहम्मद दीन, मैनपुरी
राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान-हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद
(सम्मान राशि चार लाख रुपये)
लोक भूषण सम्मान-कैलाश मड़बैया, भोपाल
कला भूषण सम्मान-नंद किशोर खन्ना, लखनऊ
विद्या भूषण सम्मान-रामानंद शर्मा, मुरादाबाद
विज्ञान भूषण सम्मान-काली शंकर, लखनऊ
पत्रकारिता भूषण सम्मान-शीला झुनझुनवाला, नई दिल्ली
प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान-मेजर शेर बहादुर सिंह, न्यूयार्क
बाल साहित्य भारती सम्मान-बाबूलाल शर्मा ‘प्रेम’, लखनऊ
मधु लिमये साहित्य सम्मान-योगेश मिश्र, लखनऊ
श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान-अरविंद तिवारी, फीरोजाबाद
विधि भूषण सम्मान-शैलेंद्र कुमार अवस्थी, इलाहाबाद
(सम्मान राशि दो लाख रुपये)
साहित्य भूषण सम्मान (दो लाख रुपये) : रमाकांत पांडेय ‘अकेले’ सीतापुर, रवींद्र वर्मा लखनऊ, दिनेश पालीवाल इटावा, राजाराम सिंह आजमगढ़, डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी बरेली, संजीव दिल्ली, दामोदर दत्त दीक्षित लखनऊ, विजय किशोर मानव गाजियाबाद, राजेंद्र राजन सहारनपुर, सुधाकर अदीब लखनऊ।
व्यंग्यकार शेरजंग गर्ग को मिलेगा हिंदी गौरव सम्मान
सौहार्द सम्मान (दो लाख रुपये) : ओमप्रकाश गासो (पंजाबी), प्रो. (डॉ.) विश्वास पाटिल (मराठी), थिंडुजम श्याम किशोर सिंह (मणिपुरी), प्रो. स्मरप्रिया (उड़िया), प्रो. (डॉ.) मीनाक्षी जोशी (गुजराती), एसएम सुब्रह्मण्यम (तमिल), माधवी एस. भंडारी (कन्नड़), डॉ. प्रत्यूष गुलेरी (डोंगरी), महाराजकृष्ण शाह (कश्मीरी), एहतराम इस्लाम (उर्दू), जीएल अग्रवाला (असमिया), गुंटूर रजनीप्रभा (तेलुगु), डॉ. जे. रामचंद्रन नायर (मलयालम), डॉ. उषा किरन खान (मैथिली), डॉ. प्रभुनाथ द्विवेदी (संस्कृत)।
हिंदी विदेश प्रसार सम्मान (एक लाख रुपये) : रामदेव धुरंधर-मॉरीशस, आलोक मिश्र-यूएसए।
विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान (50 हजार रुपये)-डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी-लखनऊ, प्रो. वशिष्ठ अनूप-वाराणसी।
2015 में प्रकाशित पुस्तकों के लेखक जो होंगे पुरस्कृत ( पचास हजार रुपये)
बालकृष्ण गर्ग,मदन मोहन पांडेय ‘मनोज’,इंद्र सेंगर,शत्रुघ्न पांडेय,आलमगीर अली अहमद,कुमार तरल,गजाधर शर्मा ‘गंगेश’
डॉ. शोभा अग्रवाल ‘चिलबिल’,एपी मिश्र,अजय कुमार सिन्हा, रविनंदन सिंह,टीसी गोयल, अपुल गोयल,कृष्ना रघुवंशी,
महेश चंद्र ‘मिश्र’,ओम निश्चल,जितेंद्र कुमार सिंह ‘संजय’,ओम धीरज,शचींद्र भटनागर,डीआर विश्वकर्मा,डॉ. चंद्र प्रकाश शुक्ल,रजनी शर्मा,अर्चना पांडेय,महेंद्र भीष्म,प्रो. ओम प्रकाश पांडेय,पन्नालाल ‘असर’,सत्यप्रकाश सिंह,रजनी गुप्त,अतुल चतुर्वेदी,नीरजा हेमेंद्र
वर्ष 2015 में प्रकाशित पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार( बीस हजार रुपये)
राजीव सक्सेना,चेतराम ‘अज्ञानी’रवींद्र श्रीवास्तव ‘जुगानी’,उदय प्रताप सिंह,आद्या प्रसाद सिंह ‘प्रदीप’,रवींद्र प्रताप सिंह,योगेंद्र शर्मा,सत्यपाल गुप्त,अनुराग रत्न,ज्ञानचंद मर्मज्ञ,बबिता अग्रवाल, कौस्तुभ आनंद चंदोला,जगदीश प्रसाद पाठक,गीता सिंह,राममूर्ति चौधरी,कमलेश भट्ट कमल,धनंजय चोपड़ा,चंद्रमणि सिंह,पंकज ‘कंवल’, सीपी शुक्ल,मलिक राजकुमार,उबैदुर्रहमान सिद्दीक़ी,कृष्णमणि चतुर्वेदी ‘मैत्रेय’, मुहम्मद अली नसीम,अर्चना प्रकाश,सुरेश कांत,भवेश चंद्र जायसवाल
हरिवंश रायबच्चन युवा गीतकार सम्मान (25हजार रुपए):सुधांशु ऋत्विक,बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान (आठ हजार रुपये):शिखा कौशिक ‘नूतन’