फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bharat bandh against e-commerce website of medicines

ई-कॉमर्स वेबसाइट के खिलाफ भारत बंद, यूपी में दवा दुकानों पर लटके ताले, मरीज परेशान

Fri, 28 Sep 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Sep 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
bharat bandh against e-commerce website of medicines
लखनऊ में केजीएमयू के पास बंद पड़ी दवा दुकानें। - फोटो : amar ujala
ई-कॉमर्स वेबसाइट के कारोबार के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद में उत्तर प्रदेश के व्यापारी शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने यह फैसला किया। वहीं, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन ऑफ यूपी ने प्रदेश भर में दवा दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी ने बताया कि ई-फार्मेसी के विरोध में प्रदेश की एक लाख 12 हजार थोक व फु टकर दुकानें बंद रहेंगी। 
विज्ञापन


उप्र आदर्श व्यापार मंडल के पांच सदस्य गुरुवार रात मुख्यमंत्री योगी से मिले और उन्हें मांगपत्र दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को वे खुद केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। इसके बाद व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश में बंद वापस ले लिया। वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता के अनुसार, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी से कहा कि ई-कॉमर्स वेबसाइटों की वजह से खुदरा कारोबारियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। एक बड़ी अमेरिकी होलसेल कंपनी के यूपी में कारोबार शुरू करने से कारोबारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने उनकी मांगों को सुनने के बाद इन्हें केंद्र के विचारार्थ भेजने का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने भारत बंद में शामिल न होने की घोषणा कर दी। कई अन्य कारोबारी संगठन पहले ही बंद से पीछे हट चुके थे। सीएम से मिलने वालों में मो. अफजल, पंकज अरोड़ा, शशिकांत शर्मा, विजय कनौजिया शामिल थे। 

...लेकिन बाइक रैली निकालेंगे 
व्यापारियों ने बंद के दौरान उदयगंज से ओडियन सिनेमा तक बाइक रैली निकालने की घोषणा की थी। यह यथावत रहेगी। इस दौरान अपनी मांगों के बारे में सभी कारोबारियों को बताने का अभियान चलाया जाएगा। लालबाग सुपर मार्केट पर सभा की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed