{"_id":"683f4d263f53691a7704f5d9","slug":"bhandara-in-many-places-on-bada-mangal-lucknow-news-c-96-1-ame1022-141827-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारा
Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल कस्बे में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। स्रोत- आयोजक
अमेठी सिटी। जेठ के तीसरे मंगलवार को ग्रामीणांचल और शहर में जगह-जगह शरबत वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई जगह सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान लोगों ने खूब जयकारे लगाए।
जिला मुख्यालय गौरीगंज लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के बगल आयोजित भंडारे में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, गौरीगंज ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। डीएम संजय चौहान और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गौरीगंज सीएचसी में अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर पर आदर्श शुक्ला व अन्य की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
गौरीगंज में जय ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. ओपी सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप मौर्य आदि मौजूद रहे। अमेठी में विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति व समाजसेवी गुड्डा देवी ने धम्मौर रोड पर भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
भादर क्षेत्र के त्रिसुंडी स्थित फिलिंग स्टेशन पर भंडारे का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, एमएलसी दीपक सिंह व शैलेंद्र सिंह ने आयोजक राजेंद्र प्रसाद दूबे के साथ आरती व पूजन किया। दरखा में शिक्षक मनोज देव पांडे की तरफ से पांच स्थानों पर शरबत बांटा गया।। संग्रामपुर, घोरहा, भादर, भेंटुआ, जामों, सिंहपुर, इन्हौना, राजाफत्तेपुर, कमरौली, शाहगढ़, मुसाफिरखाना में भंडारे का आयोजन किया गया।
इकबाल हैदर ने कराया भंडारा
मुसाफिरखाना (अमेठी)। सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कस्बे में समाजसेवी इकबाल हैदर की ओर से अनूठा आयोजन किया गया। मुस्लिम समुदाय के इकबाल हैदर ने न सिर्फ बजरंगबली की विधिवत पूजा की, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ शामिल होकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस आयोजन में तहसीलदार राहुल सिंह ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। शरबत का वितरण भी हजरत अली के नाम से किया गया।