फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhajans will resonate in the gathering of my Shyam..., a procession will be taken out

Lucknow News: जमघट म्हारे श्याम का... में गूंजेंगे भजन, निकलेगी शोभायात्रा

Thu, 19 Feb 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bhajans will resonate in the gathering of my Shyam..., a procession will be taken out
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल ने 44वां श्री श्याम निशानोत्सव ऐशबाग स्थित तिलकनगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में धूमधाम से मनाया। जमघट म्हारे श्याम का... थीम पर आधारित तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत 20 फरवरी से होगी। इसके शुरुआती दो दिन जयपुर, कोलकाता व रांची के गायक भजन पेश करेंगे। तीसरे दिन सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी। मल्ल राजवंश काल की शैली पर बने भव्य दरबार में बाबा श्याम विराजेंगे।
विज्ञापन

मंडल समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बुधवार को ऐशबाग स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार श्री श्याम ज्योत मंडल के सदस्य राजस्थानी पगड़ी में दिखेंगे। मुकेश अग्रवाल और मनीष अग्रवाल ने बताया कि 22 को ध्वजा यात्रा तिलकनगर से शुरू होकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी, जहां भक्तगण बाबा को निशान अर्पित करेंगे। निशानोत्सव व शोभायात्रा का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया पर होगा।
विज्ञापन


सचिन और मुकेश ने बताया कि 23 को बाबा श्याम का निशान लेकर बस खाटूधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां बाबा श्याम का निशान चढ़ाया जाएगा। प्रेसवार्ता में अशोक, मोती कंछल, मुकेश अग्रवाल, विवेक गोयल, योगेंद्र, सचिन, मुकेश, सक्षम व मंडल समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




टेराकोटा नक्काशी पर पिरामिड के आकार का बनेगा दरबार

श्याम ज्योत मंडल के संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सुरेश कंछल ने बताया कि मल्ल राजवंश काल की बिष्णुपुर टेराकोटा शैली में सजे पंडाल में बाबा श्याम का दरबार सजेगा। पंडाल में टेराकोटा नक्काशी दिखेगी। बाबा का दरबार बिष्णुपुर की विशिष्ट रासमंच और पंचरत्न स्थापत्य शैलियों के सूक्ष्म विवरणों पर आधारित है। भव्य श्याम दरबार कोलकाता के असीम मात्या सजाएंगे। कानपुर के बाजोरिया जी से श्याम निशान मंगवाए गए हैं। दिल्ली से सचिन खाटू नरेश की छवि लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed