अयोध्या में मंदिर नहीं, कुछ और बनाएंगे अखिलेश!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर या मस्जिद मुद्दे से किनारा करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में भजन स्थल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में 25 एकड़ भूमि पर हस्तकला बाजार की स्थापना की जाएगी।
अखिलेश बुधवार को अम्बेडकरनगर में टांडा विधायक अजीमुलहक पहलवान की बेटी के विवाह में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की।
उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में और भी सख्ती की जाएगी। माहौल बिगाड़ने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में शीघ्र ही भजनस्थल का निर्माण कराया जाएगा। भजन सुनने से मन शांत रहता है और दिल से बात निकलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा व गाजियाबाद में बुनकर बाजार की भी स्थापना की जाएगी ताकि बुनकरों को ज्यादा सहूलियतें मिल सकें। उन्होंने कहा कि हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में 25 एकड़ भूमि पर हस्तकला बाजार स्थापित किया जाएगा।
पेशावर की घटना पर हो कड़ी कार्रवाई
अखिलेश ने कहा हस्तकला बाजार में लोग अपने कारोबार के लिए आ सकेंगे। उन्हें निर्धारित समय के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विद्युत सुधार के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं।
आने वाले दिनों में और ज्यादा बिजली सब स्टेशन बनाए जाएंगे। मार्च से पर्यटक स्थलों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसमें किछौछा व अयोध्या भी शामिल हैं।
इस दौरान उन्होंने पाक के पेशावर में हुई घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई तय की जानी चाहिए।
इन्होंने किया अखिलेश का स्वागत
इससे पहले दोपहर लगभग पौने दो बजे हंसवर बाजार के निकट हेलीकाप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री कार द्वारा विधायक अजीमुलहक पहलवान के भूलेपुर स्थित घर पहुंचे, जहां उन्होंने दुल्हे को मुबारकबाद दी।
भूलेपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, भूमि विकास बैंक के पूर्व निदेशक गिरीश वर्मा, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा, विधायक भीमप्रसाद सोनकर, सपा नेता कृष्ण कुमार मिश्र, राजितराम यादव आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।