{"_id":"691f80ba5d8d35360d0cc5f1","slug":"bhadohi-surprised-lucknow-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1481544-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भदोही ने लखनऊ को चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भदोही ने लखनऊ को चौंकाया
विज्ञापन
चंद्रभान गुप्त मैदान में राज्य सब जूनियर हाॅकी के मुकाबले में गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी।
लखनऊ। भदोही के खिलाड़ियों ने जमनलाल शर्मा मेमोरियल राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर करते हुए मेजबान लखनऊ को 5-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। टीम का फाइनल मुकाबला करमपुर से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में नेहरू स्टेडियम गाजीपुर पर 7-1 से हराया।
चंद्रभान गुप्त खेल मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में भदोही के खिलाड़ियों ने शुरुआत दो क्वार्टर में दबदबा कायम किया और लखनऊ पर 5-0 से बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर में भदोही को सातवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर का मौका मिला, जिसे रोहित बिंद ने गोल में बदला और खाता खोला। दूसरे क्वार्टर में भदोही ने लखनऊ के खिलाड़ियों को संभलने का मौका नहीं दिया और ताबड़तोड़ चार गोल करके मुकाबले को एकतरफा बना दिया।
टीम से प्रिंस यादव ने बेहतरीन स्टिक वर्क दिखाते हुए 23वें व 24वें मिनट में गोल किए। इसके बाद खेल के 27वें मिनट में अनिकेत और 29वें मिनट में आदित्य ने गोल कर टीम 5-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में लखनऊ के खिलाड़ियों ने वापसी के लिए जोर लगाया लेकिन वे भदोही की सजग रक्षापंक्ति को पार नहीं कर सके। चौथे और अंतिम क्वार्टर में लखनऊ के रियाज एक्शन में दिखे।
विज्ञापन
उन्होंने 29वें और 51वें मिनट में भदोही की रक्षापंक्ति को भेदकर गोल किया। इसके बाद लखनऊ के अरमान को 52वें मिनट में एक गोल करने में सफलता मिली। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और भदोही ने यह मुकाबला 5-3 से जीत लिया। करमपुर और गाजीपुर के बीच खेला गया सेमीफाइनल एकतरफा रहा। इसमें स्टार खिलाड़ियों से सजी करमपुर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से दमदार खेल दिखाया, जबकि दूसरी ओर गाजीपुर के खिलाड़ी पूरे समय गेंद पाने के लिए संघर्षरत दिखे।
मैच के दौरान करमपुर की ओर से पवन यादव ने तीन, विवेक यादव ने दो, आयुष कनौजिया और कप्तान आशु पाल ने एक-एक गोल किया। नेहरू स्टेडियम गाजीपुर की ओर से कप्तान प्रशांत यादव ही एक मात्र गोल कर सके।