{"_id":"6aef825633ea9f86fd05dcbe","slug":"between-3-lakh-and-855-lakh-rupees-swindled-under-the-pretext-of-plots-and-houses-lucknow-news-c-13-1-lko1128-2001567-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लॉट और मकान के नाम पर तीन से 8.55 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लॉट और मकान के नाम पर तीन से 8.55 लाख ठगे
Sun, 08 Nov 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रियल एस्टेट फर्म के अधिकारियों और कर्मियों ने तीन लोगों से प्लॉट और मकान के नाम पर 8.55 लाख ठग लिए। पीड़ितों ने सुशांत गोल्फ सिटी और अलीगंज थाने में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आशियाना के बंगला बाजार निवासी दीपा पांडेय ने बताया कि दिसंबर 2025 में उनका संपर्क सुशांत गोल्फ सिटी स्थित स्वप्निल इंडिया मार्केटिंग प्रा. लि. कंपनी से हुआ था। कंपनी में डायरेक्टर सर्वानंद दुबे, मानवेंद्र यादव, शिवा नंद, विवेक मिश्रा, मार्केटिंग मैनेजर गौरव अरोरा, सेल्स मैनेजर अमित जोहरी और अभिषेक थे। उन्होंने कंपनी के जरिये बिजनौर में एक मकान बुक कराया था। 4.45 लाख रुपये बुकिंग राशि भी जमा की थी। दीपा का आरोप है कि इसके बाद भी आज तक उन्हें न तो कब्जा मिला और न रकम वापस की गई। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
उधर, रायबरेली के बेडारू निवासी शाहिदा बानो ने अलीगंज स्थित रियल एस्टेट फर्म जीआईसी हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. में 1.30 लाख में और वाहिद अली ने 2.80 लाख में दो प्लॉट बुक कराए थे। आरोप है कि कंपनी के निदेशक शिवेंद्र सिंह और ब्रोकर हेमंत सिंह ने उन्हें आज तक कब्जा नहीं दिया। रकम भी हड़प ली। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कंपनी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।