फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Beni says senior leaders are conspiring against Rahul.

'दिग्गी और चौहान रच रहे राहुल के खिलाफ साजिश'

Tue, 09 Sep 2014 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Sep 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
 Beni says senior leaders are conspiring against Rahul.

पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने

विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

बेनी का आरोप है कि दिग्गी और चौहान, राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाकर कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि चौहान ने बयान दिया था कि यूपीए की सरकार में राहुल गांधी को मंत्री पद पर होना चाहिए था, जबकि दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि राहुल को यूपीए सरकार में फ्रंटफुट पर रह कर लीड करना चाहिए था।

बेनी के मुताबिक कांग्रेस के इन दो वरिष्ठ नेताओं के बयान दर्शाते हैं कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिश की जा रही है।

खुद भी साधा निशाना

 Beni says senior leaders are conspiring against Rahul.

बेनी ने कहा कि यूपीए सरकार में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी ज्यादा ताकतवर दिखाया गया था। ऐसे में राहुल को पार्टी के हित में बड़े फैसले लेने चाहिए थे।

उल्लेखनीय है कि बेनी प्रसाद वर्मा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिले थे। अपनी मुलाकात में बेनी ने दिग्‍विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा था कि कुछ वरिष्ठ कांगेसी पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।

बेनी ने इसका भी जिक्र किया कि यूपी विधानसभा 2012 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुस्लिमों के ‌लिए आरक्षण और बाटला हाउस इनकाउंटर केस का मुद्दा उठाकर यूपी में कांग्रेस की सम्भावनाओं को कमजोर कर दिया था।

बेनी ने राहुल को कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं पर नजर रखने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय नेताओं की नाकामी से डूब रहा राहुल का नाम

 Beni says senior leaders are conspiring against Rahul.

बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि क्षेत्रीय नेता उम्मीदवारों का फैसला कर रहे हैं, अभियान चला रहे हैं और रणनीति बना रहे हैं, लेकिन जब वह फेल होते हैं तो इसके लिए दोष राहुल गांधी पर मढ़ दिया जाता है।

इसके अलावा, बेनी ने सपा में शामिल होने की सम्‍भावना से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'यह सच है कि सपा ने मुझे ऑफर दिया था लेकिन मैंने मना कर दिया।'

आगामी विधानसभा उपचुनाव के बारे में बेनी का कहना है कि कांग्रेस कई सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं, उन्होंने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने से इनकार कर दिया।

'लव जेहाद' मुद्दे पर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के विवादास्पद बयान पर बेनी ने कहा कि यह मेरे लिए नई बात नहीं है। सांप्रदायिकता तो भाजपा के डीएनए में है, जो कि आरएसएस से संचालित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed