फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni prasad verma did not attend rahul gandhi's program

आखिर बेनी ने क्यों दी राहुल को सफाई?

Sun, 02 Mar 2014 09:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Mar 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
beni prasad verma did not attend rahul gandhi's program

शुक्रवार को लखनऊ व बाराबंकी में हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल न

विज्ञापन
होने पर केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने शनिवार को राहुल गांधी को सफाई दी।

बेनी ने कई और मसलों पर भी अपना पक्ष रखा। प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति व यहां के प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि राहुल गांधी ने दिल्ली में विभिन्न मसलों पर विस्तार से चर्चा करने की बात कही है।


बेनी प्रसाद वर्मा राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल न होने की घोषणा पहले ही कर चुके थे। ऐसा उन्होंने किया भी। राहुल गांधी शुक्रवार रात राजधानी में ही थे।

इस कारण शनिवार सुबह ही बेनी उनसे मिलने वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंच गए। बेनी जिस समय राहुल के पास पहुंचे वे एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले थे।

राहुल ने बेनी को अपनी गाड़ी में बैठाया और अमौसी एयरपोर्ट तक उनसे बात की। बेनी ने राहुल को बताया कि शुक्रवार के कार्यक्रम में मंच पर बाराबंकी के सांसद पीएल पुनिया भी थे।

पीएल पुनिया के साथ वे मंच साझा नहीं कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने पांच साल उनका विरोध किया है।

बेनी ने कहा कि जो गलत दिखाई दे रहा है उसमें मौन रहने से पार्टी को ही नुकसान होता है। इसलिए उनके मन में जो होता है उसे सार्वजनिक रूप से बोल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed